सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लोकसभा चुनावों में आप से समझौता कर आत्मघाती कदम नहीं उठाना चाहती कांग्रेस

3 मिनट पढ़ें
लोकसभा चुनावों में आप से समझौता कर आत्मघाती कदम नहीं उठाना चाहती कांग्रेस

लोकसभा चुनावों में आप से समझौता कर आत्मघाती कदम नहीं उठाना चाहती कांग्रेस

Advertisement

लोकसभा चुनावों में आप से समझौता कर आत्मघाती कदम नहीं उठाना चाहती कांग्रेस

* क्षेत्रीय नेता समझा रहे हैं हाईकमान को गणित
* लाभ के स्थान पर रहेगा हर हिसाब से घाटे का सौदा

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता की चर्चा के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता संदीप पाठक के बयान के बाद कि आम आदमी पार्टीदिल्ली में लोकसभा की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी को कांग्रेस हलके में ले रही है | और पार्टी के रणनीतिकार पाठक की इस घोषणा को गीदड़ भभकी के अलावा कुछ नहीं समझ रहे |

Advertisement

पार्टी सूत्रों का मानना है अध्यादेश पर कांग्रेस को अपने पाले में खींचने के मकसद से पाठक नें यह बयान दिया था लेकिन कांग्रेस में इस पर कोई खास प्रतिकिर्या नहीं हुई | अलबत्ता दिल्ली तथा पंजाब के कांग्रेसी क्षत्रपों नें पार्टी को अपनी राय दी है इस पार्टी से जितना दूर रहा जाए वही पार्टी हित में होगा | पूर्व में दिल्ली में समर्थन देना पार्टी को आज तक भुगतना पड़ रहा है | आज आलम यह है कि कांग्रेस के वोट बैंक पर तो आप पार्टी नें कब्जा कर ही लिया है
पार्टी के अनेक छोटे बड़े नेता भी आप पार्टी में शामिल हो चुके हैं और कई अभी शामिल होने की जुगत भिड़ा रहे हैं | कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है पिछले लोकसभा चुनावो में भी आम आदमी पार्टी नें प्रयास किया था कांग्रेस से तालमेल कर चुनाव लड़ा जाए लेकिन उस समय दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित सहित कई दिग्गजों नें इस सुझाव का विरोध किया था और कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी थी | कांग्रेस भले ही एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी लेकिन पांच लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे थे | रणनीतिकारों का मानना है देश की जनता भी जानती है भाजपा का विकल्प कांग्रेस ही है लिहाजा लोकसभा चुनाव में भाजपा विरोधी वोट कांग्रेस को ही मिलेगें यदि आम आदमी पार्टी अकेले भी चुनाव लडती है तो उसका दिल्ली सहित अन्य राज्यों में कोई खास असर नहीं पड़ने वाला |

जहां तक अध्यादेश का सवाल है कांग्रेस नें अपने पत्ते नहीं खोले है लेकिन कांग्रेस को मालुम है वह साथ दे या विरोध करे अध्यादेश तो पारित होना ही है लिहाजा पार्टी इस मुद्दे पर तो विपक्षी एकता नहीं तोड़ने वाली लेकिन जहां तक लोकसभा चुनावो का सवाल है उस पर फैंसला इतनी आसानी से नहीं होने वाला | कांग्रेस को आभास है अरविन्द केजरीवाल ना केवल दिल्ली अपितु पंजाब,राजस्थान ,गुजरात ,मध्यप्रदेश हरियाणा सहित और भी कई राज्यों में भागीदारी चाहेगें और कांग्रेस शायद इस पर राजी हों | जहां तक विपक्षी दबाव का सवाल है वह भी ज्यादा नहीं रहने वाला मोटे तौर पर यदि विपक्ष में सीटों को ले समझोता होता भी है तो जो पार्टी पिछले चुनाव में पहले या दूसरे स्थान पर रही थी उसी के उमीदवार को इस बार भी उतारा जाएगा | उस गणित को केजरीवाल मानने वाले नहीं लिहाजा कांग्रेस के पास केजरीवाल की पार्टी से दूरी बनाने का वजनदार कारण भी मिल जाएगा | यानी सांप भी मर जाएगा और लाठी भी नहीं टूटेगी वाली बात हो जायेगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *