सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली आबकारी नीति मामला: आरोपी शरत चंद्र रेड्डी बना सरकारी गवाह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सरकारी गवाह बने बिजनेसमैन शरथ पी रेड्डी

बिजनेसमैन शरथ पी रेड्डी दिल्ली शराब घोटाले में सरकारी गवाह बन गए हैं. जानकारी के मुताबिक आरोपी शरथ की गवाह बनने की याचिका को राउज एवेन्यू कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.

दिल्ली आबकारी नीति मामला आम आदमी पार्टी के गले की फांस बनता जा रहा है. अब बिजनेसमैन शरथ पी रेड्डी दिल्ली शराब घोटाले में सरकारी गवाह बन गए हैं. जानकारी के मुताबिक आरोपी शरथ की गवाह बनने की याचिका को राउज एवेन्यू कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. बिजनेसमैन शरथ पी रेड्डी उसी आबकारी मामले में गवाह बने हैं, जिसकी जांच ईडी कर रही है. सरकारी गवाह बनने के बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शरथ चंद्र रेड्डी को सशर्त माफी भी दी है.

रेड्डी के खिलाफ की चार्जशीट दायर

Advertisement

ईडी ने पहले रेड्डी के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी और उन्हें साउथ की लिकर लॉबी का हिस्सा बताया था. भारतीय जनता पार्टी लगातार आबकारी नीति मामले पर आप को घेर चुकी है. बीजेपी ने हाल ही में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस बात का जवाब देना चाहिए कि आबकारी नीति मामले में अदालतों द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाएं बार-बार क्यों खारिज की जा रही हैं.

आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी. हाई कोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया को मंगलवार को यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था कि उन पर लगे आरोप गंभीर हैं. कोर्ट ने कहा था, ‘‘ चूंकि सिसोदिया के खिलाफ गंभीर आरोप हैं. वह एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं, वह 18 विभागों के साथ उपमुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं और गवाह ज्यादातर लोक सेवक हैं, इसलिए गवाहों को प्रभावित किये जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *