सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

शांति बहाली की कोशिशों के बीच मणिपुर में DGP का तबादला, राजीव सिंह होंगे नए पुलिस चीफ़

2 मिनट पढ़ें

मणिपुर में शांति बहाली की कोशिशों के बीच DGP का तबादला, राजीव सिंह होंगे नए पुलिस चीफ़

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं मणिपुर के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि बिना किसी पक्षपात और भेदभाव के जांच की जाएगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा. उन्‍होंने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की.

DGP पी डुंगेल का हुआ तबादला

मणिपुर में शांति बहाली की कोशिशों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला किया है. मणिपुर के DGP पी डुंगेल का तबादला कर दिया गया है. अब 1993 बैच के आईपीएस अफसर राजीव सिंह नए पुलिस चीफ़ होंगे. वहीं पी. डोंगेल को ओएसडी (गृह) नियुक्त किया गया है.

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में लोगों से शांति कायम रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में हम काम कर रहे हैं. हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से हिंसा की जांच कराई जाएगी. साथ ही शांति समिति का भी गठन किया जा रहा है.

अमित शाह ने कहा कि मैं मणिपुर के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि बिना किसी पक्षपात और भेदभाव के जांच की जाएगी और दोषियों को दंडित किया जाएगा. उन्‍होंने कहा कि मेरी सभी मणिपुर वासियों से अपील है, कृपया अफवाओं पर ध्यान ना दें और राज्य में शांति बनाए रखें.

वहीं गृह मंत्री ने कहा कि मैं सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन ग्रुप (SoO Group) वालों को भी एक कठोर संदेश देना चाहता हूं कि संधि का किसी भी प्रकार का उल्‍लंघन, किसी भी प्रकार का विचलन होने पर सख्ती से संज्ञान लिया जाएगा और इसे संधि भंग करना माना जाएगा. समझौते की शर्तों का पालन कीजिए. हथियारों की जब्ती के लिए पुलिस कल से कॉम्बिंग ऑपरेशन भी चलाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *