सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

तेल डिपो में भीषण आग लगने से अब तक 19 लोगों की मौत, 3 अब भी लापता

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक ईंधन भंडारण डिपो में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है और तीन लोग अब भी लापता है। बचावकर्ता एवं दमकलकर्मी लापता लोगों की तलाश में रविवार को भी जुटे रहे। सरकारी तेल और गैस कंपनी पर्टामिना द्वारा संचालित ईंधन भंडारण डिपो उत्तरी जकार्ता के तनाह मेराह इलाके में घनी आबादी वाले क्षेत्र के पास स्थित है। यह इंडोनेशिया की ईंधन जरूरतों के 25 प्रतिशत की आपूर्ति करता है।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए कम से कम 260 दमकलकर्मियों और 52 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था। राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख जनरल लिस्त्यो सिगिट प्रबोवो ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, डिपो को पश्चिम जावा प्रांत में पर्टामिना की बालोंगन रिफाइनरी से ईंधन मिला था और इस समय अत्यधिक दबाव संबंधी तकनीकी समस्या के कारण आग लगी। डिपो के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें गैसोलीन की तेज गंध आ रही थी, जिससे कुछ लोगों को उल्टियां भी हुईं और रात करीब आठ बजे भीषण विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारण जान गंवाने लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

Advertisement

बचावकर्ता उन तीन लोगों की अब भी तलाश कर रहे हैं, जो लापता बताये जा रहे हैं और पांच अस्पतालों में करीब 35 लोगों का इलाज किया जा रहा है। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर है। राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख लिस्टियो सिगित प्राबोवो ने कहा कि 1,300 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *