Home राजनीति मैनपुरी में अखिलेश यादव का गंभीर आरोप, कहा सरकार के इशारे पर...

मैनपुरी में अखिलेश यादव का गंभीर आरोप, कहा सरकार के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग

0
168

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में चुनाव आयोग और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सो रहा है, कुछ नहीं देख रहा जो सरकार कहती है करते जा रहे हैं। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के साथ प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि चुनाव को मॉनिटर आयोग करता है लेकिन इस चुनाव को सरकार मॉनिटर कर रही है। पुलिस और जिला प्रशासन गड़बड़ी कर रहा है, उनके ही बूथ की ईवीएम खराब है, ऐसे ही कई ईवीएम खराब हैं, जिस तरह का काम आयोग कर रहा है ऐसे तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। अखिलेश ने कहा कि जो भी अधिकारी वोटर को वोट डालने से रोक रहे हैं ऐसे लोगों पर चुनाव आयोग कार्रवाई करे। भाजपा के लोग सभी हथकंडे अपना रहे हैं कि वोट कम पड़े, लेकिन नेताजी के बाद ये पहला चुनाव है है और लोग पहले से ज्यादा वोट डाल रहे हैं। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत पहले से भी ज्यादा से होगी। चाचा शिवपाल की सिक्योरिटी हटाने से नाराज अखिलेश बोले जिसको चाहते है सिक्योरिटी दे देते हैं, माफिया को सिक्योरिटी दे रखी है। अखिलेश ने अपनी सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में कोई काम नही हुए, जो भी काम दिखाई दे रहे हैं वे सभी नेता जी ने ही कराए। 2024 के चुनाव में विपक्ष को बहुत तैयारी करनी पड़ेगी, आयोग तो सरकार के इशारे पर काम कर रही है। मैनपुरी उपचुनाव में पुलिस द्वारा लोगों को वोट नहीं डालने देने के समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों पर इटावा के डीएम अवनीश राय ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष की किसी भी शिकायत में कोई सच्चाई नहीं पाई गई। अब तक सिर्फ 3-4 ईवीएम बदली गईं हैं। इस बीच पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने इटावा के सैफई में मतदान किया। उन्‍होंने दावा किया कि इस चुनाव में डिंपल यादव की ही जीत होगी। उन्‍होंने कहा कि मैं कोई भविष्‍यवाणी करने वाला नहीं हूं लेकिन इस सीट से हमेशा सपा जीतती रही है। इस बार डिंपल यादव नेताजी से भी तीन गुना ज्‍यादा वोटों से जीतेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here