सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

खरीद-फरोख्‍त की आशंका के बीच दो बसों में बैठकर रांची एयरपोर्ट पहुंचे यूपीए विधायक

2 मिनट पढ़ें

झारखंड में सियासी संकट लगातार बरकरार है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने विधायकों की टूट का डर इस कदर सताया है कि वे उनका साथ नहीं छोड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शिफ्ट करने की तैयारी है। इसके लिए इंडिगो की फ्लाइट भी बुक की जा चुकी है। बता दें कि इससे पहले सोरेन अपने सभी विधायकों को रांची से लगभग 30 किमी दूर खूंटी पहुंचे थे और लतरातू बांध के पास एक झील में नाव की सवारी के लिए जाते देखे गए थे। सूत्रों ने बताया कि सोरेन की पार्टी ने आशंका जताई है कि बीजपी मौजूदा संकट का फायदा उठा सकती है और चुनी हुई सरकार को अपदस्‍थ करने के लिए सत्‍ताधारी गठबंधन के विधायकों को ‘लुभाने’ की कोशिश कर सकती है। आज दोपहर विधायकों को दो बसों में सोरेन के आवास से निकलकर रांची एयरपोर्ट की ओर जाते हुए देखा गया। सूत्रों ने यह भी बताया कि विधायकों को रायपुर ले जाने के लिए फ्लाइट बुक की गई है। एक कांग्रेस विधायक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उन्हें गैर-भाजपा सरकार वाले राज्य छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक रिसॉर्ट में स्थानांतरित किया जा सकता है। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह भी कहा कि विधायकों के लिए रायपुर के लिए एक फ्लाइट बुक की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अब सीएम आवास में एक बार फिर से महागठबंधन के सभी विधायकों को बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक अब तक जगन्नाथ महतो, अनूप सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, अंबा प्रसाद, बादल, सुदिव्य समेत 40 से अधिक विधायक पहुंच चुके हैं। रांची एयरपोर्ट से विधायकों के लिए इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट मंगाई गई है। शाम 5:00 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर फ्लाइट पहुंचेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *