सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Maharashtra Election 2024: मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP को बताया जहरीला सांप, अब VHP ने सुनाई हाथी-कुत्ते वाली कहानी

2 मिनट पढ़ें
Maharashtra Election 2024

Maharashtra Election 2024: मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP को बताया जहरीला सांप, अब VHP ने सुनाई हाथी-कुत्ते वाली कहानी

Advertisement

Maharashtra Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बीजेपी तो आक्रामक है ही, अब साथ ही विश्व हिंदू परिषद ने भी निशाना साधा है. वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने (सोमवार (18 नवंबर) को मल्लिकार्जुन खरगे पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार हिंदुओं को कुचलने की बात करते रहे हैं, लेकिन वह अपने मनसूबे में कभी कामयाब नहीं होंगे.

Advertisement
वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने हाथी और कुत्ते को उदाहरण देते हुए कहा कि बड़ा शाकाहारी जीव चलता रहता है, लेकिन उसके पीछे उसको परेशान करने वाले जानवर भागते रहते हैं और भौंकते रहते हैं. फिर भी उस बड़े शाकाहारी जीव को कोई फर्क नहीं पड़ता. यही हालत कांग्रेस की हो गई है जो बीजेपी और आरएसएस पर बेबुनियाद आरोप लगाती रहती है, लेकिन जनता समझ चुकी है.
देश के हिंदुओं को दबाने मंशा
वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हमेशा से यही मंशा रही है कि वह देश के हिंदुओं को कैसे दबा सके. विनोद बंसल ने कहा की आरएसएस को लेकर कांग्रेस भले ही कितने भी बेबुनियाद आरोप क्यों न लगाती रहे लेकिन जनता को सच पता है.
खरगे ने जहर से की BJP-RSS की तुलना
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तुलना सांप और जहर से की है. उन्होंने दोनों को राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक करार दिया है. खरगे ने कहा कि अब समय आ गया है कि जहरीले सांप को मार दिया जाए.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था, ‘अगर भारत में राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक कोई चीज है तो वह भाजपा और आरएसएस हैं. वे जहर की तरह हैं. अगर सांप काटता है तो वह व्यक्ति (जिसे काटा गया है) मर जाता है, ऐसे जहरीले सांप को मार देना चाहिए.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *