सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Watch: महाराष्ट्र के वसई विरार में हंगामा, बहुजन विकास अघाड़ी ने BJP नेता विनोद तावड़े पर लगाया बड़ा आरोप

2 मिनट पढ़ें
विनोद तावड़े

Watch: महाराष्ट्र के वसई विरार में हंगामा, बहुजन विकास अघाड़ी ने BJP नेता विनोद तावड़े पर लगाया बड़ा आरोप

Advertisement

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के वसई विरार में जमकर हंगामा हुआ है. यहां बहुजन विकास अघाड़ी ने बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है. हालांकि, विनोद तावड़े ने इन आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि पैसे उनके नहीं थे. बताया जा रहा है कि एक होटल में जब ये झगड़ा हुआ, उस वक्त बीजेपी नेता विनोद तावड़े और नालासोपारा के बीजेपी उम्मीदवार राजन नाइक को बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया. पूरी घटना विरार ईस्ट मनवेलपाड़ा के विवांत होटल में हुई.

गाड़ी की जांच करने की मांग
बहुजन विकास अघाड़ी के नेताओं ने बीजेपी नेता विनोद तावड़े की गाड़ी की जांच करने की मांग की है. वोटिंग से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. विपक्ष मामले को लेकर बीजेपी को घेरने में लगा है. बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर कल वोटिंग होने वाली है.

‘बीजेपी धन बल से चुनाव जीतने की कोशिश में लगी’ 
इसी बीच शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ धन बल के प्रभाव से चुनाव जीतने की कोशिश में लगी है. जो काम चुनाव आयोग को करना चाहिए था, वो जनता कर रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को मामले में संज्ञान लेना चाहिए. चुनाव आयोग को लेकर हमारा भरोसा टूट गया है. दिन- रात हमारे नेताओं के बैग चेक होते रहे लेकिन कुछ नहीं मिला. वहीं बीजेपी नेता विनोद तावड़े का बैग चेक नहीं किया गया वे कैसे बांट रहे हैं.

Advertisement

चुनाव आयोग को तुरंत एक्शन लेना चाहिए- नाना पटोले
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि चुनाव प्रचार बंद होने के बाद विनोद तावड़े वहां क्या कर रहे थे. चुनाव आयोग के नियम का उन्होंने उल्लंघन किया है. बीजेपी ने महाराष्ट्र में सरकार को तोड़ने के लिए विधायकों को खरीदा था ये सबको पता है. अब हारने के डर से वे महाराष्ट्र के लोगों को पैसा बांटकर चुनाव जीतना चाहते हैं. बीजेपी का कान्सेप्ट क्लियर हो गया है. चुनाव आयोग को तुरंत एक्शन लेना चाहिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *