सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

लॉकर की जांच पूरी, बैंक से बाहर आकर सिसोदिया बोले-कुछ नहीं मिला

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली में स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर डिप्टी CM मनीष सिसोदिया बोले- ऐसे स्कूलों के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली में स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर डिप्टी CM मनीष सिसोदिया बोले- ऐसे स्कूलों के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के वसुंधरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर की आज सीबीआई की टीम ने जांच की। सीबीआई की टीम से पहले मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी के साथ अपने लॉकर की चाबी लेकर वसुंधरा चार स्थित मेवाड़ कॉलेज के अंदर पीएनबी की शाखा में पहुंच गए थे। सिसोदिया से बैंक के अंदर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए है। इसके बाद वह बाहर आए और मीडिया से बात करते हुए बताया कि सीबीआई की जांच में कुछ नहीं मिला है। सिसोदिया ने कहा था कि, ‘कल सीबीआई हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है। 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे के छापे में कुछ नहीं मिला था। लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा। सीबीआई का स्वागत है। जांच में मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। मुझे एक झूठे मामले में आरोपी बनाया गया है, ताकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आगे बढ़ने से रोका जा सके, जो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकल्प के तौर पर उभरे हैं। मेरे घर पर सीबीआई की रेड की गई थी तो मेरी पत्नी बैंक लॉकर की चाबी ले गए थे। आज उसकी जांच की गई। जैसे मेरे घर पर कुछ नहीं मिला वैसे ही लॉकर से भी नहीं मिला। पत्नी और बच्चों के कुछ 70-80 हजार रुपए की जूलरी थी। प्रधानमंत्री जी की सारी जांच में मेरा परिवार पाक साफ निकला है। इससे पहले 19 अगस्त को मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई ने 14 घंटे तक तलाशी ली थी। सीबीआई ने उनके घर से कुछ दस्तावेज और डिवाइस अपने कब्जे में लिया था। सीबीआई ने उनके लॉकर को भी सीज करा दिया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *