Home Breaking News चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, कान्वेंट स्कूल में गिरा 250 साल पुराना विशालकाय...

चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, कान्वेंट स्कूल में गिरा 250 साल पुराना विशालकाय पेड़, छात्रा की मौत, 19 घायल

0
237
चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, कान्वेंट स्कूल में गिरा 250 साल पुराना विशालकाय पेड़, छात्रा की मौत, 19 घायल
चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, कान्वेंट स्कूल में गिरा 250 साल पुराना विशालकाय पेड़, छात्रा की मौत, 19 घायल

 

जाब और हरियाण की राजधानी चंडीगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है. सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में सुबह ही एक विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया. पेड़ गिरने से कई बच्चे इसकी चपेट में आए हैं. बताया जा रहा है कि एक बच्ची की मौत और 19 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं. साथ ही अटेंडेंट भी घायल है. मृतक छात्रा की पहचान हिराक्षी के रूप में हुई है. वह माता-पिता के साथ सेक्टर- 43 में रहती थी।

घायल बच्चों को जीएमएसएच-16 में करवाया भर्ती

हादसा उस समय हुआ, जब स्कूल में लंच टाइम था और कई बच्चे इस बड़े पेड़ के पास खेल रहे थे, तभी अचानक पेड़ बच्चों के ऊपर गिर गया. घायल बच्चों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है. वहीं हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए हैं. गेट पर अभिभवाक हंगामा कर रहे हैं. हादसा को लेकर चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन ने जांच के आदेश दिए हैं साथ ही बाकी स्कूलों में भी इस तरह के पेड़ों को लेकर जांच की जाएगी और 2 दिन के अंदर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट सर्वे करेगा अब तक जानकारी मिली है कि इस हादसे की चपेट में 19 बच्चे और एक अटेंडेंट आई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here