Home Breaking News अग्निपथ पर कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, कहा – BJP ऑफिस में...

अग्निपथ पर कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, कहा – BJP ऑफिस में सिक्योरिटी के लिए अग्निवीरों को प्राथमिकता दूंगा

0
191
अग्निपथ पर कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, कहा - BJP ऑफिस में सिक्योरिटी के लिए अग्निवीरों को प्राथमिकता दूंगा
अग्निपथ पर कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, कहा - BJP ऑफिस में सिक्योरिटी के लिए अग्निवीरों को प्राथमिकता दूंगा

 

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर बीजपी कार्यालय मैं आयोजित की प्रेस वार्ता के दौरान अग्निपथ को लेकर विवादित बयान दिया है. बीजपी नेता ने अग्निवीर को नौकरी पूरी होने बाद गार्ड कि नौकरी देने कि बात कही है,उन्होंने कहा कि अगर मुझे किसी भी बीजेपी के ऑफिस में गार्ड रखना है तो मैं अग्निवीर को प्रथमिकता दूंगा।

भारतीय सेना माँ भारती की सेवा का माध्यम

कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान को लेकर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं और खुद बीजेपी के नेता ने भी इस बयान पर पलटवार किया है. बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान पर ट्वीट करते हुए लिखा – जिस महान सेना की वीर गाथाएँ कह सकने में समूचा शब्दकोश असमर्थ हो, जिनके पराक्रम का डंका समस्त विश्व में गुंजायमान हो, उस भारतीय सैनिक को किसी राजनीतिक दफ़्तर की ‘चौकीदारी’ करने का न्यौता, उसे देने वाले को ही मुबारक भारतीय सेना माँ भारती की सेवा का माध्यम है, महज एक ‘नौकरी’ नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here