सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Ranji Trophy 2022, Semifinals: 41 बार की चैंपियन मुंबई ने फाइनल में बनाई जगह, मध्य प्रदेश से होगा फाइनल मुकाबला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

41 बार की रणजी चैंपियन मुंबई इस बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुकी है। मुंबई के लिए ये 47वां मौका होगा जब वो इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलेगी।
इससे पहले मुंबई 46 बार फाइनल खेल चुकी है जिसमें से वो सिर्फ 5 बार हारी है और और 41 बार टीम ने खिताब अपने नाम किया है। इस रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई ने उत्तर प्रदेश पर 746 रनों की बढ़त बनाई और बढ़त के आधार पर ड्रॉ होने के बाद भी मुंबई की टीम को विजयी घोषित किया गया। इस सीजन का फाइनल मुकाबला 23 जून से बेंगलुरू में होगा जहां मुंबई का सामना मध्य प्रदेश से होगा। इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने बंगाल को 174 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। मध्य प्रदेश की टीम 1998-99 सत्र के बाद 23 साल में पहली बार अब फाइनल खेलेगी। उस मुकाबले के आखिरी दिन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कुमार कार्तिकेय ने पांच विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिक निभाई। गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी का यह सत्र दो चरणों में खेला गया। पहला सत्र फरवरी-मार्च में आईपीएल 2022 से पहले खेला गया था। वहीं नॉकआउट राउंड उसके बाद अब खेला गया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *