सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

ओडिशा के नयागढ़ में तेल टैंकर फटा, चार लोगों की मौत, एक घायल

2 मिनट पढ़ें
ओडिशा के नयागढ़ में तेल टैंकर फटा, चार लोगों की मौत, एक घायल

ओडिशा के नयागढ़ में तेल टैंकर फटा, चार लोगों की मौत, एक घायल

Advertisement

ओडिशा के नयागढ़ जिले में यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर एक पुल से गिरने के बाद एक तेल टैंकर में विस्फोट हो गया। इससे चार लोगों की जलकर मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने जानकारी दी की तेल टैंकर पारादीप से संबलपुर की ओर जा रहा था। तभी यह बड़ा पांडुसरा पुल के क्रैश बैरियर से टकरा गया। इससे टैंकर कुसुमी नदी पर बने पुल से नीचे गिर गया। हादसे की वजह चालक का वाहन पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

हालत बिगड़ने पर भुवनेश्वर रेफर

पुलिस ने बताया कि घटना तड़के करीब 1.45 बजे हुई। कुछ देर बाद जब टैंकर पुल से गिर गया तो उसमें विस्फोट हो गया। मृतक व्यक्तियों की पहचान ड्राइवर समीर नायक, सहायक पंकज नायक, दीपू खटुआ और चंदन खटुआ के रूप में की गई। एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *