सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
India Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से वैश्विक मंच पर बढ़ेगा दिल्ली का मान-सम्मान, डॉ. यूके चौधरी ने किया आयोजन का स्वागतVehicle Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह सक्रिय, पीयूसी केंद्रों के आधुनिकीकरण को मंजूरी : गुरमीत सिंह सूराDubai Job Fraud: 1.25 लाख की तनख्वाह का सपना दिखाकर दुबई ले जाई गई महाराष्ट्र की महिला की आपबीती: पासपोर्ट छीना, 5 लाख मांगे; मंत्री मोहोल की पहल से मुंबई वापसीIndira Gandhi Peace Prize: ग्रासा माशेल को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2025, सम्मान सौंपते हुए सोनिया गांधी ने कहा- नेतृत्व की असली कसौटी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहसTamil Nadu Child Tied Rope: प्री-केजी के बच्चे को रस्सी से बांधने का CCTV फुटेज आया सामने, तिरुवारूर में टीचर-अटेंडेंट पर क्रूरता का मुकदमाDelhi Structural Audit: 40-50 लाख घरों की जांच निगम के बस की नहीं: दिल्ली में इमारतों की मजबूती परखने का जिम्मा अब मालिकों पर डालने की तैयारीNishant Kumar SSG: निशांत कुमार को धक्का देने वाले वीडियो पर SSG ने तोड़ी चुप्पी, जांच के बाद बताया- प्रोटोकॉल निभाते समय सुरक्षाकर्मी से हुई मानवीय चूकNitin Gadkari Road Safety: हर साल 1.80 लाख मौतें, 66% युवा: सड़क कांग्रेस के मंच से गडकरी ने इंजीनियरों से मांगी हर सड़क की जवाबदेही

रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघव

2 मिनट पढ़ें
भारत सिंह राघव
Advertisement

रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघव

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस वोट बचाओ देश बचाओ महारैली का आयोजन करने जा रही है। इसी विषय पर बात करते हुए आजाद पुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत सिंह राघव ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ रामलीला मैदान से हल्ला बोल होगा कांग्रेस का। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान से एक नए न्याय के युग की शुरुआत होगी। श्री राघव ने कहा की भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मिलकर इस देश की जनता के साथ धोखा किया है, जनता के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि इस देश की जनता के साथ हुए धोखे का जवाब मांगने आ रही है, कांग्रेस। श्री राघव ने कहा कि यह रैली सिर्फ कांग्रेस की या किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं बल्कि यह रैली लोगों की रैली है, लोगों के लिए रैली है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के सामने यह सच आ गया है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर वोट चोरी की और भाजपा की सरकार वोट चोरी के आधार पर ही बनी है। श्री राघव ने कहा कि भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने एसआईआर के नाम पर जनता के साथ इतना बड़ा विश्वासघात किया है और अब उनको इसका परिणाम भुगतना ही होगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की जनता कांग्रेस के साथ है, लोग कांग्रेस की तरफ एक उम्मीद, एक भरोसे से देख रहे है कि कांग्रेस ही लोगों को न्याय दिला सकती है। भारत सिंह राघव नें कहा एक नवम्बर को होने जा रही रामलीला मैदान की रैली ऐतिहासिक होगी जिसमे देशभर से लाखों लोग शामिल होंगे |

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *