सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Food Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूरा

3 मिनट पढ़ें
गुरमीत सिंह सूरा

Food Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार)। त्योहारों के दौरान बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। मोरी गेट स्थित खोया मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के दौरान करीब 6,700 किलो मिलावटी एवं अस्वच्छ खोया जब्त कर नष्ट कराया गया। इस कार्रवाई को सरकार की सख्त कार्यशैली और जनता के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता के रूप में देखा जा रहा है। अभियान की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वयं मौके पर पहुंचना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा के मंत्री गुरमीत सिंह सूरा ने मुख्यमंत्री की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्पष्ट कर दिया है कि जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि 6,700 किलो मिलावटी खोया जब्त कर नष्ट कराना कोई सामान्य कार्रवाई नहीं है, बल्कि उन लोगों के लिए कड़ा संदेश है जो चंद पैसों के लालच में हजारों लोगों की जिंदगी को खतरे में डालते हैं।

गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि दीपावली और अन्य त्योहारों के अवसर पर मिठाइयों एवं दुग्ध उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और बाजार में घटिया तथा अस्वच्छ खाद्य सामग्री पहुंचाने का प्रयास करते हैं। ऐसे समय में सरकार की ओर से की गई यह कार्रवाई मिलावटखोरों पर समय रहते लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए केवल एक स्थान पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि दिल्ली के सभी बाजारों में लगातार निगरानी की जरूरत है।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग से मांग की कि दिल्ली के सभी बाजारों, मिठाई की दुकानों, डेयरियों और खाद्य पदार्थों के गोदामों में नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाए। इससे मिलावट का कारोबार करने वालों को पनपने का अवसर नहीं मिलेगा और आम लोगों तक सुरक्षित खाद्य सामग्री पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने छापेमारी के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने को भी जरूरी कदम बताया। उनके अनुसार, कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट में 35 नमूनों को जांच के लिए भेजे जाने का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी तरह की मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सक्रियता से अधिकारियों की जवाबदेही भी बढ़ेगी और आम जनता का खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली सरकार का यह अभियान लगातार जारी रहना चाहिए, ताकि त्योहारों के साथ-साथ पूरे वर्ष प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *