सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले के बाद दुनिया में खलबली

2 मिनट पढ़ें
यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले के बाद दुनिया में खलबली

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हमले के बाद दुनिया में खलबली

Advertisement

यूक्रेन के एनरहोदर शहर में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लांट में आज रूसी बमबारी से अचानक आग लग गई. प्लांट के डायरेक्टर का कहना है कि फायर फाइटिंग सिस्टम को प्लांट के अंदर आने नहीं दिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ देर बाद प्लांट में कई धमाके भी हुए. कुछ रिपोर्ट ये भी बता रहे हैं कि आग के बाद कुछ रूसी सैनिक प्लांट में दाखिल हुए. वहीं न्यूक्लियर पावर प्लांट के प्रमुख इगोर मुराशोव का कहना है कि, ”परमाणु सुरक्षा को तोड़ दिया गया है. हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग अब भी लगी हुई है. फायर टेंडर को आने नहीं दिया जा रहा है. हम लगातार कोशिश कर रहे हैं, रिएक्टर अभी खतरे में हैं ” वहीं इस घटना के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बाइडेन ने की फोन पर बात की. वहीं जेलेंस्की ने इसके बाद आपातकालीन संबोधन में कहा कि, मॉस्को ज़ापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बमबारी करके चेरनोबिल आपदा को दोहराना चाहता है. बता दें कि रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एनरहोदर शहर पर कब्जे का दावा किया था. इसके बाद आज उसकी ओर से हुई बमबारी में इस प्लांट में आग लग गई।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *