सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

UP में हुए हमले के बाद भारत सरकार ने असदुद्दीन ओवैसी को दी देशभर में Z+ सुरक्षा, 36 सुरक्षाकर्मी करेंगे काफिले की रक्षा

2 मिनट पढ़ें
UP में हुए हमले के बाद भारत सरकार ने असदुद्दीन ओवैसी को दी देशभर में Z+ सुरक्षा, 36 सुरक्षाकर्मी करेंगे काफिले की रक्षा

UP में हुए हमले के बाद भारत सरकार ने असदुद्दीन ओवैसी को दी देशभर में Z+ सुरक्षा, 36 सुरक्षाकर्मी करेंगे काफिले की रक्षा

Advertisement

UP में हुए हमले के बाद भारत सरकार ने असदुद्दीन ओवैसी को दी देशभर में Z+ सुरक्षा, 36 सुरक्षाकर्मी करेंगे काफिले की रक्षा

हैदराबाद के लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को पूरे भारत भर में जेड प्लस सिक्योरिटी मुहैया कराई गई है. भारत सरकार ने इसका ऐलान किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की जेड प्लस सिक्योरिटी उनके साथ पूरे देश में रहेगी. गौरतलब है कि गुरुवार शाम उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हापुड़ जिले में उन पर हमला हुआ था. वह चुनाव प्रचार करने के बाद दिल्ली लौट रहे थे.

Advertisement

ये हमला यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए

ये हमला यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए, जिसके बाद सियासत शुरू हो गई है. दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से दिल्ली लौटते समय अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित हैं. ओवैसी की कार राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के हापुड़-गाजियाबाद खंड पर छिजारसी टोल प्लाजा के करीब थी तभी शाम करीब छह बजे यह घटना हुई. AIMIM सांसद ने एक ट्वीट में कहा, ‘कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गयी. चार गोली चलाई गई. (गोलीबारी करने वाले) 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंचर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया. हम सब महफूज हैं.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *