सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

गलवान में जख्मी सैनिक को चीन की ओर से ओलंपिक मशाल देने पर अमेरिका ने लगाई लताड़

5 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत के साथ गलवान घाटी में हुई सैन्य झड़प में जख्मी जवान को चीन की ओर से विंटर ओलंपिक मशाल थमाए जाने की अमेरिका ने निंदा की है। चीन के इस कदम को शर्मनाक करार देते हुए अमेरिका ने कहा कि यह खेलों के राजनीतिकरण करने का प्रयास है। अमेरिका की विदेश मामलों की संसदीय समिति में शामिल सीनेटर ने कहा कि चीन का यह फैसला शर्मनाक है। सीनेटर जिम रिस्क ने ट्वीट किया, ‘यह शर्मनाक है कि बीजिंग ने ऐसे व्यक्ति हाथों में विंटर ओलंपिक की मशाल थमा दी, जो भारत पर किए गए सैन्य हमले में शामिल था। इसके अलावा वह शख्स सेना का भी हिस्सा है, जिसने उइगर मुस्लिमों का नरसंहार किया। अमेरिका की ओर से उइगरों की आजादी और भारत की संप्रभुता का समर्थन जारी रहेगा। चीनी सेना के रेजिमेंटल कमांडर को विंटर ओलंपिक की मशाल थमाई गई है। यह सैनिक जून, 2020 में लद्दाख के पास गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों से झड़प के दौरान जख्मी हुई थी। चीन ने इस घटना में अपने महज 4 से 5 सैनिकों के ही मारे जाने की बात काफी लंबे समय बाद स्वीकार की थी। लेकिन दूसरे देशों की न्यूज एजेंसी की ओर से 40 चीनी सैनिकों के मारे जाने के दावे किए जाते रहे हैं। चीन की ओर से अब सैनिक को मशाल थमाए जाने की निंदा की जा रही ही। दुनिया भर में इसे खेलों का राजनीतिकरण करने का कदम बताते हुए आलोचना की जा रही है।

गलवान घाटी की चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच साल 2020 में हुई हिंसक झड़प को लेकर एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है, जिससे चीन की पोल खुल गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गलवान घाटी में 2020 में हुई झड़प में चीन को उससे कहीं ज्यादा नुकसान हुआ था, जितना कि उसने दावा किया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि घाटी में गलवान नदी को पार करते समय कई चीनी सैनिक डूब गए थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। इसी हिंसक झड़प में घायल हुए सैनिक को लेकर ड्रैगन राजनीति करना शुरू कर दिया है जिसकी विश्व स्तर पर थू-थू हो रही है। चीन ने गलवान घाटी में भारत संग सैन्य झड़प में जख्मी जवान को विंटर ओलंपिक मशाल थमाई है। जिसकी अमेरिका ने निंदा की है।

चीन के इस कदम को शर्मनाक करार देते हुए अमेरिका ने कहा है कि, यह खेलों के राजनीतिकरण करने का प्रयास है। अमेरिका की विदेश मामलों की संसदीय समिति में शामिल सीनेटर ने कहा कि, चीन का यह फैसला शर्मनाक है। सीनेटर जिम रिस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, यह शर्मनाक है कि बीजिंग ने ऐसे व्यक्ति के हाथों में विंटर ओलंपिक की मशाल थमा दी, जो भारत पर किए गए सैन्य हमले में शामिल था। इसके अलावा वह शख्स सेना का भी हिस्सा है, जिसने उइगर मुस्लिमों का नरसंहार किया। अमेरिका की ओर से उइगरों की आजादी और भारत की संप्रभुता का समर्थन जारी रहेगा।

Advertisement

चीनी सेना के रेजिमेंटल कमांडर को विंटर ओलंपिक की मशाल थमाई गई है जो, जून, 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों से झड़प के दौरान जख्मी हुआ था। चीन ने इस घटना में अपने सिर्फ 4 से 5 सैनिकों के ही मारे जाने की बात स्वीकार की थी वो भी काफी लंबे समय के बाद। लेकिन दूसरे देशों के न्यूज रिपोर्टों में यह बताया गया था कि इसमें भारत से ज्यादा चीन को नुकसान हुआ था र चीन के 40 सैनिक मारे गए थे। चीन की ओर से अब सैनिक को मशाल थमाए जाने की दुनियाभर में निंदा हो रही है। ड्रैगन के इस कदम को खेलों का राजनीतिकरण करने का कदम बताते हुए बड़े स्तर पर विश्वभर में आलोचना हो रही है।

चीन ने जिस सैनिक के हाथों मशाल थमाई है उसका नाम की फाबाओ है और गलावी घाटी संघर्ष के दौरान उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। लेकिन चीन लगातार अपने सैनिकों के मारे जाने की खबर छिपाने का प्रयास करता रहा है। लेकिन अब उसकी सारी पोल खुलती हुई नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई खबर ने अपनी रिपोर्ट में चीन के 40 जवानों के मारे जाने की बात कही है। इसमें कहा गया है कि झड़प के दौरान खई चीनी सैनिक तेज धारा वाली गलवान नदी पार करते हुए अंधेरे में डूब गए थे। साथ ही रिपोर्ट में यह भी खुलास हुआ है कि, चीन ने तथ्यों क प्रभावित करने के लिए गलावन में हुई दो अलग-अलग झड़पों के तथ्यों और तस्वीरों को आपस में जोड़ दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *