ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को ले प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओं को लिया गया हिरासत में : देवेन्द्र यादव
– हर्ष भारद्वाज –
नई दिल्ली , दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में एसआईआर समेत चुनाव प्रक्रिया की कथित त्रुटियों पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी, पद से हटाने और उनके कार्यकाल में लिए गए सभी निर्णयों एवं मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक और स्वतंत्र समीक्षा की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया | देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से चुनाव आयोग और भाजपा विरोधी नारे लगाते हुए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडीयू मार्ग से जब चुनाव आयोग की तरफ कूच किया तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे नही बढ़ने दिया और उन्हें हिरासत में लेकर आई.पी. एस्टेट पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया। देवेन्द्र यादव ने हिरासत में बस में जाते हुए कहा कि हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग कर रहे है। मैं मोदी सरकार को आगाह करना चाहता हूॅ, हम कांग्रेस की सेना, राहुल गांधी के सिपाही है, किसी से डरने वाले नही है, रुकने वाले नही है। पुलिस एक को गिरफ्तार करेगी, हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उनके सामने खड़े मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा विरोध तब तक लगातार जारी रहेगा, जब तक श्री ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाकर गिरफ्तार नही किया जाता।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वालों को कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी। भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग वोटर लिस्ट में गलत तरीके से नाम काट रहा और जोड़ रहा है, एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता पूरी तरह खत्म कर दी है। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सचिव प्रभारी दानिश अबरार, पूर्व सांसद रमेश कुमार, उदित राज, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ, मंगत राम सिंघल, डॉ. नरेंद्र नाथ, प्रदेश महासचिव संगठन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, मुकेश शर्मा, भीष्म शर्मा, विपिन शर्मा, सुरेंद्र कुमार, आसिफ मोहम्मद खान, विजय लोचव, अब्दुल रहमान, प्रदेश उपाध्यक्ष जगजीवन शर्मा, कमल कांत शर्मा, मुदित अग्रवाल, लक्ष्मण रावत, महासचिव मीर सिंह, सतेंद्र शर्मा, डॉ. पी.के. मिश्रा, प्रमोद जयंत, हाजी जरीफ, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, इन्द्रजीत सिंह, महेन्द्र भास्कर, मंगेश त्यागी, , राज कुमार जैन मोहम्मद उस्मान सुमित शर्मा, पूर्व मेयर वरयाम कौर, चेयरमैन , राजीव वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज दिनेश कुमार ,नवीन चन्द्रा सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



