सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

किसान मोर्चा को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया राजकुमार बल्लन नें

2 मिनट पढ़ें
Rajkumar Ballan stressed on strengthening the Kisan Morcha at the grassroots level.
Advertisement

किसान मोर्चा को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया राजकुमार बल्लन नें

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन भाजपा के प्रदेश कार्यालय में किया गया। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजकुमार बल्लन और सह-प्रभारी महेश तोमर का स्वागत एवं परिचय कराया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी ने की। इस अवसर पर प्रदेश के तीनों महामंत्री, सभी प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में आगामी सेवा संकल्प कार्यक्रम सहित किसान मोर्चा की विभिन्न गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश प्रभारी राजकुमार बल्लन ने कहा कि किसान मोर्चा संगठन का महत्वपूर्ण अंग है और किसानों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ और मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देनी चाहिए। बल्लन ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को केवल आयोजन तक सीमित न रखते हुए उन्हें जनसंपर्क और जनभागीदारी से जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों के बीच नियमित संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को संगठन के माध्यम से उचित स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। सह-प्रभारी महेश तोमर ने भी संगठनात्मक कार्यों को लेकर अपने विचार रखे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *