कांवड़ सेवा में पहुंचे कार्यकर्ताओं के सेवा भाव सराहनीय : गुरमीत सिंह
नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : राजधानी दिल्ली के कांवड़ सेवा शिविरों में श्रधालुओं की भीड़ बढने लगी है वहीं सेवादार भी बड़े श्रधाभाव से सेवा में जुटे है | कांवड़ शिविरों में विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़े लोग भी पहुंच रहे है | उसी कड़ी के तहत खिचड़ीपुर में आयोजित कांवड़ सेवा में दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सचिव डॉ.गुरमीत सिंह सूरा भी अपनी टीम के साथ पहुंचे तथा भोलेनाथ के दरबार में हाजरी लगाई गुरमीत सिंह सूरा नें कहा श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह लगाए गए शिविरों में शिवभक्तों की सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों का समर्पण भाव अत्यंत वंदनीय और सराहनीय है। दिन-रात बिना थके श्रद्धालुओं को भोजन, चिकित्सा और विश्राम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले इन सेवादार कार्यकर्ताओं के समर्पण से समाज में सद्भाव और मानवीय मूल्यों का मजबूत संदेश मिलता है। यह कहना है दिल्ली प्रदेश भाजपा के मंत्री डॉ. गुरमीत सिंह सूरा का। उन्होंने कहा कि शनिवार को खिचड़ीपुर क्षेत्र में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जन प्रतिनिधि ने शिव भक्तों की निःस्वार्थ सेवा में लगे कार्यकर्ताओं के जज्बे और समर्पण सराहना है।

इस अवसर पर उन्होंने शिविर में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं धर्मेंद्र सिंह चहल, नरेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, ओंकार सिंह, प्रितपाल सिंह और सिमरन सिंह सहित कई अन्य सहयोगियों से मुलाकात सकते हुए कांवड़ सेवा में भी भागेदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान चौधरी साहब एवं गोयल साहब द्वारा डॉ. सूरा का स्वागत किया गया, जिसके लिए उन्होंने दोनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस दौरान दिल्ली भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। सेवा, श्रद्धा और आस्था का यह पावन भाव समाज में सदैव इसी तरह अनवरत बना रहे, यही मेरी कामना है।



