Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी : दीपक गाबा
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति महिना 2500 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि दिल्ली सरकार की इस योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, मजबूत बनेंगी और आत्मनिर्भर होंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। श्री गाबा ने बताया कि इस योजना की शर्तों के तहत वे महिलाएं ही आवेदन कर सकती है जिनकी उम्र 21 से 60 साल के बीच हो, वे दिल्ली की वोटर हो और पिछले 10 साल से दिल्ली में रह रही हो, महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, जिन महिलाओं के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, जिनके तीन से अधिक बच्चे हैं, या जिनके पास पहले से कोई सरकारी पेंशन आ रही है, वे भी इस योजना के तहत अप्लाई नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरू किया है। श्री गाबा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए महिला को आधार कार्ड, दिल्ली के वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा महिलाओं को 10 साल के निवास प्रमाण के लिए राशन कार्ड, बिजली/गैस बिल या ड्राइविंग लाइसेंस अपलोड करना होगा और उम्र के प्रमाण के तौर पर जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट या पैन कार्ड अपलोड करना होगा। श्री गाबा ने बताया कि आवेदन के साथ स्थानीय सांसद या विधायक का एंडोर्समेंट लेटर भी लगाना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के शुरू होने से महिलाएं बहुत खुश है।



