सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Saint Marks School Annual Function: सैन्ट मार्कस स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सवShyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवालDelhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गई

Delhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफ

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफ
घोषणा के बावजूद सीसीटीवी कैमरों की भारी कमी

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : राजधानी दिल्ली में अपराध दर लगातार बढ़ रही है खासतौर से महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है | यह कहना है कबीर नगर वार्ड से निगम पार्षद ,दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हाजी जरीफ का | हाजी जरीफ कहते है शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता हो जिस दिन महिलाओ के प्रति अपराध घटित नहीं होते हों | उन्होंने कहा राजधानी दिल्ली की कमान एक महिला मुख्यमंत्री के हाथों होने के बावजूद यह चिंता का विषय है महिलाएं अब राजधानी में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है | हाजी जरीफ कहते हैं दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद दिल्ली की महिलाएं घर से बाहर निकलने, मेट्रो स्टेशन और बस स्टॉप तक पहुंचने तथा शाम के समय पार्कों में जाने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यह स्थिति राजधानी की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े करती है। CEQUIN की ओर से किए गए अध्ययन में सामने आया है कि 87.5 प्रतिशत महिलाएं सार्वजनिक परिवहन के साधनों तक पहुंचने में डर महसूस करती हैं, जबकि 88.9 प्रतिशत महिलाओं को अंधेरा होने के बाद पार्कों में जाने से भय लगता है। रिपोर्ट में खराब फुटपाथ, अंधेरे रास्ते, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट का अभाव और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाली अभद्र गतिविधियों को असुरक्षा की प्रमुख वजह बताया गया है। हाजी जरीफ कहते हैं कि कालका जी के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय युवती के साथ नकली पुलिस बनकर गैंगरेप करने वाले मामले के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्कों में अपराधों और असामाजिक तत्वों की क्रियाशीलता को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का जोर शोर से प्रचार किया था। लेकिन हालात सबके सामने हैं | हाजी जरीफ कहते हैं कहा यह चिंताजनक है कि अक्टूबर में आई एक रिपोर्ट में पीडब्ल्यूडी के 736 पार्क है जिनमें से मात्र 16 पार्क में सीसीटीवी कैमरे है, जबकि 720 पार्कों में एक भी सीसीटीवी कैमरा नही है। यही हाल दिल्ली नगर निगम का है, निगम के 15320 पार्कों में एक भी सीसीटीवी कैमरा नही है। उन्होंने कहा कि 2022-2025 तक निगम में आम आदमी पार्टी सत्ता में थी और अब निगम भाजपा के आधीन है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों के गैर जिम्मेदाराना रवैये और जनता की सुरक्षा के प्रति असंवेदनशीलता के कारण राजधानी में लोग विशेषकर महिलाएं असुरक्षित माहौल में जी रहे है। यहां पुलिस हर अपराधिक मामले में अपने को असहाय दिखाकर अपराध के बाद जांच करती दिखाई देती है। जिसका बड़ा कारण स्ट्रीट लाईट न होना, डार्क स्पाॅट बढ़ना और घोषणा तथा बजट के आवंटन के बावजूद सीसीटीवी की नकारात्मक संख्या अपराधियों के हौसले बढ़ा रहे है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *