सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Yamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंह

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Yamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंह

नई दिल्ली, (रविंद्र कुमार): राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा दावा किया है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि यमुना नदी का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा साफ किया जा चुका है और इस हिस्से का पानी पीने योग्य स्तर तक स्वच्छ होने का दावा किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2029-30 तक पूरी यमुना नदी को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। यमुना की सफाई का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। नदी में प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह नालों के माध्यम से पहुंचने वाला गंदा पानी है। इसे रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता बढ़ाने और नालों के पानी को शोधित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि बिना ट्रीटमेंट के गंदा पानी यमुना में न पहुंचे। दिल्ली सरकार के दावे और यमुना की सफाई के लिए किए जा रहे प्रयासों का स्वागत करते हुए दर्शन सिंह, उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करके दिखाती है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने दिल्ली की जनता से यमुना को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने का वादा किया था, जिसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में तेजी से पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई दिल्लीवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग रही है। पिछली सरकारों के कार्यकाल में यमुना प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर होती गई, लेकिन अब दिल्ली सरकार इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार इसी गति से प्रयास जारी रखेगी और आने वाले समय में यमुना का पानी स्वच्छ होगा। इससे दिल्ली के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा और राजधानी के पर्यावरण में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। दर्शन सिंह ने कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। यमुना की सफाई को लेकर सरकार की इस पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यमुना दिल्ली की जीवनरेखा होने के साथ-साथ करोड़ों लोगों की आस्था से भी जुड़ी हुई है। ऐसे में नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सीवेज प्रबंधन, नालों की सफाई और नियमित जल गुणवत्ता जांच बेहद जरूरी है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *