सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 19 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागतKhukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनीDelhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में रेखा गुप्ता सरकार, 10 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चालानKulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेरShambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तारNitin Naveen: ‘राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे’, जालंधर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सांसद पर हमलाSupreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकीBettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

GRAP 3 Lifted: दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से राहत, AQI सुधरने पर हटीं ग्रैप-3 की पाबंदियां, स्टेज 1 और 2 के नियम जारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

GRAP 3 Lifted: दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से राहत, AQI सुधरने पर हटीं ग्रैप-3 की पाबंदियां, स्टेज 1 और 2 के नियम जारी

प्रदूषण से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को थोड़ी राहत मिली है। हवा की सेहत में लगातार हो रहे सुधार को ध्यान में रखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण के प्रतिबंध वापस लेने का निर्णय किया है। मंगलवार को राजधानी का औसत AQI 204 रिकॉर्ड किया गया।

यह फैसला CAQM की GRAP सब-कमेटी ने रोज के AQI आंकड़ों का आकलन करने के बाद लिया। आयोग ने स्पष्ट किया है कि हवा दोबारा न बिगड़े, इसके लिए ग्रैप के पहले और दूसरे चरण के तहत लागू सभी नियम और पाबंदियां पहले जैसी ही बनी रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर कुछ दिन पहले एहतियात के तौर पर ग्रैप-3 लागू किया गया था। इसके तहत दिल्ली की सड़कों पर BS-III या उससे पुराने पेट्रोल वाहन और BS-IV या उससे पुराने डीजल वाहन चलाने पर प्रतिबंध था। दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर भी यह रोक लागू की गई थी।

Advertisement

डीजल से चलने वाले भारी और हल्के दोनों तरह के कमर्शियल वाहनों पर भी कड़े नियम लगाए गए थे। धूल उड़ाने वाले निर्माण कार्यों, स्टोन क्रशर और खनन से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगी हुई थी, जबकि पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को हाइब्रिड मोड में संचालित करने को कहा गया था।

इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों से घर से काम कराने को लेकर भी निर्देश दिए गए थे। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में भी ये प्रतिबंध प्रभावी थे। ग्रैप-3 हटने से अब इन गतिविधियों पर लगी रोक खत्म होगी, लेकिन प्रशासन ने लोगों से प्रदूषण घटाने में साथ देने की अपील की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *