सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

नालंदा में 4 नेपाली युवतियों समेत 9 गिरफ्तार, होटल के 3 कमरे सील, पुलिस पहुंची तो उड़े होश

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

नालंदा में 4 नेपाली युवतियों समेत 9 गिरफ्तार, होटल के 3 कमरे सील, पुलिस पहुंची तो उड़े होश

इलाके में चर्चा है कि इस होटल में लगातार अलग-अलग लड़के और लड़की आते-जाते रहते हैं. इससे यह साबित होता है कि इस होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चलता है.

पॉश इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस जब पहुंची और एक होटल में छापेमारी की तो होश उड़ गए. होटल में नेपाल से आई युवतियों और जिले के कुछ युवकों को नशे की हालत में रंगरेलियां मनाते हुए गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार (30 जनवरी) की देर रात कार्रवाई के दौरान नशे की हालत में 4 युवतियां समेत कुल 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह सब काम नगर थाना के खंडाकपर स्थित एक होटल में हो रहा था. पुलिस को कुछ शराब की बोतल भी मिली है. होटल के तीन कमरों को पुलिस ने सील कर दिया है.

थाने में लाकर हो रही पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बुधवार को इसका खुलासा किया है. पुलिस ने होटल से सबको गिरफ्तार किया और उन्हें लेकर थाने चली गई. सभी से थाने में पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि वह नेपाल की रहने वाली है. वहीं युवक जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है.

Advertisement

वहीं दूसरी ओर इलाके में चर्चा है कि इस होटल में लगातार अलग-अलग लड़के और लड़की आते-जाते रहते हैं. इससे यह साबित होता है कि इस होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चलता है. सभी चार युवतियां नेपाल की ही रहने वाली बताई जा रही हैं. ये कब से आईं थीं और किस लिए आईं थीं इस पर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस को मिली थी सेक्स रैकेट चलाने की सूचना

इस मामले में बिहार थाना में पदस्थापित दारोगा संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है. सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी जिसके बाद छापेमारी की गई. आपतिजनक हालत में चार युवतियां समेत नौ लोग पकड़े गए हैं. जांच से पुष्टि हुई कि सभी नशे में थे. शराब की बोतल भी मिली है. युवतियां नेपाल की रहने वाली हैं. उससे पूछताछ की जा रही है. छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *