सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

शशि सिन्हा का हुआ निधन: गोविंदा को लगा बड़ा सदमा, सेक्रेटरी शशि सिन्हा का हुआ निधन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गोविंदा को लगा बड़ा सदमा, सेक्रेटरी शशि सिन्हा का हुआ निधन

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों उनकी पत्नी सुनीता आहूजा संग तलाक की खबरों ने हलचल मचा दी थी। इसी बीच अब एक और दुखद खबर सामने आई है। गोविंदा के करीबी सेक्रेटरी शशि सिन्हा का 6 मार्च को निधन हो गया, जिससे अभिनेता को गहरा आघात पहुंचा है।

गोविंदा के बेहद करीब थे शशि सिन्हा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शशि सिन्हा का निधन शाम 4 बजे हुआ। वे लंबे समय से गोविंदा के सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत थे और दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। हर मुश्किल घड़ी में शशि सिन्हा अभिनेता के साथ खड़े रहे, चाहे वह गोविंदा के पैर में लगी गोली की घटना हो या फिर उनके तलाक की चर्चाएं।

Advertisement

सदमे में अभिनेता
गोविंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे शशि सिन्हा के निधन से पूरी तरह टूटे नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शशि सिन्हा उनके बचपन के दोस्त भी थे और वर्षों तक उनके साथ जुड़े रहे। उनके निधन से गोविंदा बेहद दुखी हैं और इस सदमे से उबरना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *