सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

हिमाचल प्रदेश की गोबिंद सागर झील में पंजाब के 7 युवक डूबे, शव हुए बरामद

2 मिनट पढ़ें

हिमाचल के ऊना जिले में आज बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास 7 टूरिस्ट गोबिंद सागर झील में डूब गए। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। युवक मोहाली पंजाब के रहने वाले थे। ये सभी बाबा बालकनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। दोपहर बाद ये नहाने के लिए गोव‌िंदसागर झील में उतरे थे। पानी की गहराई का अंदाजा न चल पाने से हादसा हुआ है। चार युवक किसी तरह पानी से बाहर निकले और मदद के लिए चिल्लाने लगे। स्थानीय लोग भी मदद के पहुंचे लेकिन डूबे युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और शवों की तलाश शुरू की। गोताखोर झील में उतरे जिसके बाद सभी शव बरामद हुए। ऊना के एसपी अरिजीत सेन ने बताया कि कुल 11 टूरिस्ट थे। इसमें से 7 नहाने उतरे थे। सभी की मौत हो गई। उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। डूबे 6 युवक 20 साल से कम आयु के थे। मृतकों की पहचान पवन कुमार (35), रमन कुमार (19), लाभ सिंह (17), लखवीर सिंह (16), अरुण (14), विशाल (18) और शिवा (16) के रूप में हुई है। रमन कुमार और लाभ सिंह एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी सात युवकों के शव बरामद कर लिए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *