सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

राजस्थान के उदयपुर में एक परिवार के 6 लोगों की लाशें घर में मिली

2 मिनट पढ़ें

राजस्थान के उदयपुर में एक परिवार के 6 लोगों की लाशें घर में बिखरी हालत में मिली। माता-पिता और चार बच्चों की लाशें जिस हालात में मिली उसे देखकर तो पुलिसवाले भी दहल गए। वहीं इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है तो जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामला थाना क्षेत्र के झाड़ोली के गोल नेड़ी गांव का है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। अब तक मिली जानकरी के अनुसार गोगुंदा पुलिस ने बताया कि आज सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। घर का दरवाजा खोलकर देखा तो पुलिस भी हैरान रह गई। कमरे के अंदर चारों तरफ लाशें थीं। पुलिस ने सभी शवों को राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। घर को सील कर दिया गया है। मौके पर फॉरेसिंक की टीमें और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया और घर की तलाशी ली गई। झाडोली गांव की गोल नेडी ढ़णी निवासी प्रकाश गमेती, उसकी पत्नी दुर्गा एवं उनके बच्चे गणेश (5) पुष्कर (4) रोशन (3) और चार महीने के गंगाराम के शव मकान के अंदर मिले है। घटना की सूचना पर थानाधिकारी गोपाल व्यास, तहसीलदार रविंद्र सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने सुबह प्रकाश के घर के आंगन में कोई हलचल नहीं देख घर के अंदर जाकर देखा तो सभी के होश उड़ गए। दरवाजा खुलते ही चारों तरफ लाशें बिछी हुई थी। प्रकाश और उनकी पत्नी के साथ छोटे बच्चे का शव जमीन पर थे, जबकि तीन बच्चे फांसी पर लटके हुए मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि प्रकाश खाना बनाने का काम करता था लेकिन पिछले चार-पांच महीने से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस मामले में जांच कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *