सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

एक T20 मुकाबले में 508 रन और लगे दो शतक, दिल्ली प्रीमियर लीग में हुआ कमाल

3 मिनट पढ़ें

Delhi Premier League 2024 south delhi won by 112 runs against north delhi  Priyansh Arya Ayush Badoni century | Delhi Premier League 2024: एक T20  मुकाबले में 508 रन और लगे दो

 

एक T20 मुकाबले में 508 रन और लगे दो शतक, दिल्ली प्रीमियर लीग में हुआ कमाल

दिल्ली प्रीमियर लीग में गजब कारनामा हो गया है. एक मुकाबले में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं और दो शतक भी लगे हैं.

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में गजब कारनामा हो गया है. एक टी20 मुकाबले में 500 से ज्यादा रन बने और दो बल्लेबाजों ने शतक भी लगाया. साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को बुरी तरह हरा दिया. साउथ दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 308 रन बनाए. इसके जवाब में नॉर्थ दिल्ली की टीम 196 रन ही बना सकी. साउथ दिल्ली के लिए प्रियांश आर्य और कप्तान आयुष बडोनी ने विस्फोटक पारी खेली. इन दोनों शतक लगाया.

दरअसल इस मुकाबले में साउथ दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 308 रन बनाए. इस दौरान प्रियांश ने 50 गेंदों में 120 रन बना डाले. उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के लगाए. अहम बात यह है कि प्रियांश ने एक ओवर में छह छक्के भी लगाए. कप्तान बडोनी ने 165 रनों की पारी खेली. उन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 19 छक्के लगाए. बडोनी की पारी ने गेंदबाजों को दहला दिया.

साउथ दिल्ली के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 196 रन ही बना सकी. इस तरह उसे 112 रनों से हार का सामना करना पड़ा. नॉर्थ दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 62 रन प्रियांशु विजयरन ने बनाए. उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 4 छक्के लगाए. वैभव रावल ने 14 गेंदों में 32 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. यजस शर्मा ने 32 रनों की पारी खेली. उन्होंने 18 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौका लगाया.

बता दें कि साउथ दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी इंडियन प्रीमियर लीग में भी कमाल कर चुके हैं. बडोनी ने आईपीएल में अभी तक 42 मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 634 रन बनाए हैं. बडोनी ने इस लीग में 4 अर्धशतक लगाए हैं. बडोनी का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर 59 रन रहा है. बडोनी का डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अच्छा रिकॉर्ड रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *