सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

अयोध्या रामलला दर्शन 30 देशों के 90 प्रवासी भारतीयों संग 400 श्रद्धालुओं ने किये : डॉ. जौली

2 मिनट पढ़ें
अयोध्या रामलला दर्शन 30 देशों के 90 प्रवासी भारतीयों संग 400 श्रद्धालुओं ने किये : डॉ. जौली

अयोध्या रामलला दर्शन 30 देशों के 90 प्रवासी भारतीयों संग 400 श्रद्धालुओं ने किये : डॉ. जौली

Advertisement

अयोध्या रामलला दर्शन 30 देशों के 90 प्रवासी भारतीयों संग 400 श्रद्धालुओं ने किये : डॉ. जौली

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) :  हनुमान चालीसा पाठ व जय श्रीराम के नारे लगाते 30 देशों के 90 प्रवासी भारतीयों संग 400 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किये। श्रद्धालुओं ने 2024 के भारतीय संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभूतपूर्व जीत की कामना भी की। इनका नेतृत्व वैश्विक भारत ब्रांड एंबेसडर व अध्यक्ष दिल्ली स्टडी ग्रुप डॉ. विजय जौली, पूर्व भाजपा दिल्ली विधायक ने किया। सभी श्रद्धालुओं को राम नवमी दुपट्टा ओढ़ा व माथे पर चंदन का तिलक लगाया गया।

इस अवसर पर  चंपत राय (महासचिव श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र),  राम लाल (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपर्क प्रमुख),  दिनेश चंद्र (संरक्षक विश्व हिन्दू परिषद), उज्बेकिस्तान व्यवसायी अशोक के. तिवारी (प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित) व भूपेंद्र कंसल (महामंत्री हिमालय परिवार) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सबको चंपत राय का मार्ग दर्शन भी मिला। इससे पहले सभी श्रद्धालुओं ने सरयू नदी घाट पर आरती व पूजा की। और बाद में हनुमान गढ़ी मंदिर जाकर राम भक्त बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से भूटान राजदूत मेजर जनरल वेत्सोप नामग्याल, काउंसलर दोरजिक किंजांग, चीन गणराज्य (ताइवान) के भारत में राजदूत की सहायक प्रतिनिधि कुमारी त्साई जेन चुन, भारत में रोमानिया महावाणिज्य दूत विजय मेहता व टुवालु महावाणिज्य दूत डॉ. दीपक जैन और निर्वासित तिब्बत संसद स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल उपस्थित रहे।

Advertisement

दर्शन करने वाले प्रवासी भारतीयों में: ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, भूटान, कनाडा, कोलंबिया, कंबोडिया, जॉर्जिया, गुयाना, केन्या, कजाकिस्तान, मलेशिया, मोजाम्बिक, मकाऊ, नाइजीरिया, नेपाल, नॉर्वे, रोमानिया, रवांडा, स्पेन, सिंगापुर, सिंट मार्टेन, चीन गणराज्य (ताइवान), ताजिकिस्तान, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, तुवालु, तिब्बत, युगांडा, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, उज्बेकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका इत्यादि देशों से रहे। सभी ने राम लला के दर्शन उत्साहपूर्वक किये। भोजन की व्यवस्था गोपाल गर्ग ने की।

ज्ञात रहे पिछले वर्ष 23 अप्रैल 2023 को डॉ. जौली की पहल पर 156 देशों व 7 महाद्वीपों की नदियों व समुद्रो के जल से अयोध्या राम मंदिर जलाभिषेक किया गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *