झारखंड के जंगल में मिली 40 किलो वजनी लैंडमाइन और नक्सलियों के पोस्टर

0
164

झारखंड के हजारीबाग जिले के एक जंगल में 40 किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग मिली है। इसकी पुलिस ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खर्की गांव के पास एक जंगल में बारूदी सुरंग मिली। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से 26 नक्सलियों के पोस्टर भी मिले हैं। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को केन बम छिपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर विष्णुगढ़ थाना की पुलिस ने देर शाम खरकी स्कूल के समीप झाड़ियों में छिपा कर रखे गये केन बम बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोठे ने कहा कि संदेह है कि माओवादियों ने इसे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाया था। उन्होंने कहा कि झारखंड जगुआर बल के बम निरोधक दस्ते ने बारूदी सुरंग को निष्क्रिय कर दिया, जिसका वजन 40 किलोग्राम था।

हजारीबाग पुलिस ने जानकारी दी है कि उग्रवादियों द्वारा केन बम छिपा कर रखा गया था, ताकि पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाया जा सके। बरामद केन बम झारखंड जगुआर बीडीडीएस द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया। इसके साथ ही नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गयी। हजारीबाग की पुलिस ने न सिर्फ 40 केजी का केन बम बरामद किया है, बल्कि विष्णुगढ़ पुलिस ने केन बम के साथ 26 नक्सली पोस्टर भी बरामद किए हैं। इसमें पुलिस दल तथा अधिकारियों को निशाना बनाने की बात लिखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here