सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

PU छात्र संघ चुनाव से पहले दरभंगा हाउस में धमाका, HOD की गाड़ी पर फेंका बम, मौके पर पहुंची पुलिस

2 मिनट पढ़ें
PU छात्र संघ चुनाव

PU छात्र संघ चुनाव से पहले दरभंगा हाउस में धमाका, HOD की गाड़ी पर फेंका बम, मौके पर पहुंची पुलिस

Patna University Darbhanga House Blast: पटना विश्वविद्यालय में दो साल के बाद इस बार (2025 में) छात्र संघ का चुनाव होना है. उससे पहले बुधवार (05 मार्च, 2025) को दरभंगा हाउस परिसर धमाकों से गूंज उठा. दरभंगा हाउस परिसर में बम से धमाका किया गया है. घटना राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद धमाके की गूंज से दरभंगा हाउस परिसर में हड़कंप मच गया. दोपहर की ये घटना बताई जा रही है.

कहा जा रहा है कि संस्कृत विभाग के एचओडी प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण की गाड़ी पर भी बम फेंका गया है. इससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पीरबहोर थाने की पुलिस के साथ टाउन एएसपी दीक्षा भी पहुंचीं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कुछ युवक बम मार रहे हैं. संभवतः ये पटना विश्वविद्यालय के छात्र हो सकते हैं क्योंकि कई बार पहले भी इस तरह की घटनाएं हुईं हैं.

PU छात्र संघ चुनाव से पहले दरभंगा हाउस में धमाका, HOD की गाड़ी पर फेंका बम, मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस को मिली थी सुतली बम फोड़ने की सूचना

टाउन एएसपी ने पूरी घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि पटना यूनिवर्सिटी के दरभंगा हाउस में एक सुतली बम फोड़ने की सूचना मिली थी. इस पर हम लोग मौके पर पहुंचे. एक गाड़ी जो खड़ी थी बम से क्षतिग्रस्त हुई है. बम को गाड़ी पर ही फेंका गया था. इसको लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है. अनुसंधान किया जा रहा है कि घटना का कारण क्या है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया आपस की लड़ाई का मामला सामने आ रहा है. घटना में एक ही बम का इस्तेमाल किया गया है.

PU छात्र संघ चुनाव से पहले दरभंगा हाउस में धमाका, HOD की गाड़ी पर फेंका बम, मौके पर पहुंची पुलिस

बता दें कि 29 मार्च को पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ का चुनाव होना है. 30 मार्च को रिजल्ट घोषित किया जाएगा. 10 मार्च से नामांकन पर्चा मिलने लगेगा. चुनाव के लिए कुल 14 बूथ बनाए जाएंगे. अब चुनाव से पहले ही इस तरह की घटना होने लगी है. जांच के बाद पता चलेगा कि धमाके के पीछे का कारण क्या है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *