सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

आप ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ राज्य चुनाव आयोग में शिकायत कराई दर्ज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी देने के मामले में भाजपा सांसद मनोज तिवारी और अन्य नेताओं के खिलाफ राज्य चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। AAP ने राज्य चुनाव आयोग को शिकायती पत्र में कहा, भाजपा ने मीडिया में नकारात्मक बयानों और निराधार साजिशों के माध्यम से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने और उनका मनोबल गिराने के कई असफल प्रयास किए हैं। एमसीडी और गुजरात विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ यह स्पष्ट है कि मनोज तिवारी और बीजेपी जागरूक हैं और अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रच रहे होंगे। हम राज्य चुनाव आयोग से मनोज तिवारी और अन्य को गिरफ्तार करने और मामले की जांच करने और राज्य चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार सबसे मजबूत संभव कार्रवाई करने की अपील करना चाहते हैं।

इस बीच, दिन में पहले मीडिया को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दावा किया, ‘बीजेपी सीएम अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने में नाकाम रहने के बाद उनकी हत्या की साजिश रच रही है। गुजरात और एमसीडी चुनावों में अपनी निश्चित हार को लेकर बीजेपी का डर और हताशा अब उनके नेताओं के चेहरों पर साफ नजर आ रही है। हम पुलिस और चुनाव आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।’ सिसोदिया ने कहा कि जब बीजेपी केजरीवाल को बदनाम करने की अपनी सभी साजिशों में विफल रही, तो अब मनोज तिवारी ने उन्हें धमकी दी है। मनोज तिवारी द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा से साबित होता है कि बीजेपी उन्हें मारने की साजिश कर रही है। मनोज तिवारी के बयानों ने अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए बीजेपी द्वारा रची जा रही साजिश का पदार्फाश कर दिया है। सिसोदिया ने दावा किया कि तिवारी ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल पर कभी भी हमला हो सकता है, लेकिन सवाल यह है कि उन्हें इस तरह के हमले के बारे में कैसे पता चला। इसकी उच्च और सक्षम अधिकारियों द्वारा गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *