सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

बिल्डर की सुरक्षा में तैनात 2 पुलिसकर्मियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिल्डर की सुरक्षा में तैनात 2 पुलिसकर्मियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद के इंदिरापुरम कनावनी पुलिया के पास एक बेलगाम गाड़ी अनियंत्रित होकर इनोवा से टकरा गई. इस घटना में गाड़ी में पीछे बैठे दोनों पुलिसकर्मी की मौके पर मौत हो गई.

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बीती देर रात सड़क हादसे में दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस के एक-एक जवानों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक जिस बिल्डर की सुरक्षा में यह दोनों पुलिसकर्मी तैनात थे, वह और उसका ड्राइवर बच गए हैं. फिलहाल, इस घटना की जांच में दिल्ली पुलिस जुटी है. दरअसल, रविवार की रात गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कनावनी पुलिया के पास अचानक एक इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़ी दो अन्य गाड़ियों से टकरा गई. गाड़ी में पीछे बैठे दोनों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में आगे बैठे बिल्डर और ड्राइवर सुरक्षित बच गए.

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्थित सीआईएसफ रोड की तरफ जा रही एक इनोवा गाड़ी में शालीमार गार्डन निवासी बिल्डर निखिल चौधरी बैठे थे. गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था. जबकि गाड़ी के पीछे की सीट पर उनकी सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल जय ओम शर्मा और उत्तर प्रदेश के कांस्टेबल जगवीर राघव बैठे हुए थे.

सड़क हादसे से दो पुलिसकर्मी की मौत

Advertisement

इंदिरापुरम कनावनी पुलिया के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर बाई तरफ डिवाइडर से टकराने के बाद दाई तरफ खड़ी दो अन्य गाड़ियों से टकरा गई. इस भीषण हादसे में इनोवा गाड़ी में पीछे बैठे दोनों पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर और बिल्डर को मामूली चोट आई है.

चालक और बिल्डर को नहीं हुआ कोई नुकसान

सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे इंदिरापुरम थाना प्रभारी जितेंद्र दीक्षित और एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और मृतक पुलिसकर्मियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया की दुर्घटना की जांच की जा रही है. आस पास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. साथ ही इस दुर्घटना में चालक और बिल्डर सुरक्षित हैं. इस हादसे में दोनों पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *