Home धर्म-कर्म जैन युवा मंच छोटा बाजार शाहदरा के संयोजन में हुआ 16 वां...

जैन युवा मंच छोटा बाजार शाहदरा के संयोजन में हुआ 16 वां माँ पद्मावती जागरण

0
147
जैन युवा मंच
जैन युवा मंच छोटा बाजार शाहदरा के संयोजन में हुआ 16 वां माँ पद्मावती जागरण

जैन युवा मंच छोटा बाजार शाहदरा के संयोजन में हुआ 16 वां माँ पद्मावती जागरण

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जैन युवा मंच छोटा बाजार शाहदरा के संयोजन में सीबीडी ग्राउंड कड़कड़डूमा में 16 वें ” मां पद्मावती जागरण ” का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम क्षुल्लक समर्पण सागर जी व कर्नाटक से पधारे भट्टारक श्री अरिहंत कीर्ति महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ । जिसमे मां की महिमा का गुणगान राजकुमार जैन (दिल्ली ) , जैन साहब म्युजिकल ग्रुप , रुपेश जैन (इंदौर ) , राजीव विजयवर्गीय (जयपुर ),अंकिता जैन (मुजफ्फरनगर) द्वारा किया गया ।

” मां पद्मावती जागरण ” में बतौर अतिथि संजय गोयल (विधायक) ,विधायक डा अनिल गोयल,दीपक गाबा(भाजपा जिलाध्यक्ष शाहदरा) , विपिन जैन (अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा शाहदरा जिला ) , निगम पार्षद मनोज जैन उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ रोहित अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया । इस दौरान केसर की वर्षा ममता जैन व सुनील जैन,अनिल जैन राजीव जैन द्वारा की गई । मां की गोद भराई सोनिया जैन , सचिन जैन ,  प्रवेश जैन व शैंकी जैन द्वारा की गई ।मां का श्रृंगार राकेश जैन ,अमित जैन व अंकित जैन ने किया इस अवसर पर संतो ने जैन युवा मंच को मां पद्मावती का जागरण कराने की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को जगाने व उनके कर्तव्यों का आभास कराने में कारगर भूमिका अदा करते हैं ।

संतो ने यह भी कहा कि एक बार पत्थर की मूर्ति मंदिर में जाती है तो वह परमात्मा बन जाती है और हमें मंदिर जाकर लौटते हुए जिदंगी बीत जाती है, लेकिन पत्थर ही बन कर लौटते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में आचरण को पवित्र रखना उसका प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। ज्ञात रहे भगवान महावीर कहते हैं कि तीर्थंकर की वाणी तुमने कितनी ही बार सुनी हो यदि उसका कोई असर नहीं हुआ तो उसे सुनने कोई  फायदा नहीं ।

कार्यक्रम की सफलता में जैन युवा मंच छोटा बाजार शाहदरा के संरक्षक अमित जैन, मोहित जैन(अध्यक्ष) , तरुण जैन (महामंत्री), विनीत जैन (उपाध्यक्ष) , पकंज गर्ग (कोषाध्यक्ष) , अक्षय जैन (प्रचार मंत्री) व मंच के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here