सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

केंद्र के बातचीत के न्यौते के बाद 121 किसानों ने तोड़ा अनशन, डल्लेवाल के समर्थन में कर रहे थे प्रदर्शन

2 मिनट पढ़ें
डल्लेवाल

केंद्र के बातचीत के न्यौते के बाद 121 किसानों ने तोड़ा अनशन, डल्लेवाल के समर्थन में कर रहे थे प्रदर्शन

Advertisement

Punjab News: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 50 दिन से ज्यादा वक्त से अनशन पर हैं. उनके समर्थन में खनौरी बॉर्डर पर अनशन कर रहे 121 किसानों ने अपना अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को वापस ले लिया. दरअसल, जगजीत सिंह डल्लेवाल मेडिकल सहायता के लिए तैयार हो गए जिसके बाद किसानों ने अपना अनशन तोड़ा. 26 नवंबर को अनशन पर बैठने के बाद से वह मेडिकल सहायता लेने से इनकार कर रहे थे.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि शुक्रवार को केंद्र ने 14 फरवरी को किसानों की मांग को लेकर वार्ता का न्योता दिया है जिसके बाद डल्लेवाल मेडिकल सहायता लेने के लिए राजी हो गए. डल्लेवाल की गिरती सेहत और सरकार द्वारा मांग ना माने जाने पर 111 किसानों के समूह ने 15 जनवरी को अनशन शुरू कर दिया था. 17 जनवरी को 10 और किसानों ने प्रदर्शन शुरू किया था. जो कि हरियाणा के रहने वाले थे.

पुलिस अधिकारियों के सामने किसानों ने तोड़ा अनशन

इन 121 किसानों ने डिप्टी पुलिस इंस्पेक्टर जनरल मनदीप सिंह सिद्धू और पटियाला के सीनियर पुलिस सुप्रिंटेंडेंड नानाक नानक सिंह के सामने जूस पीकर अनशन तोड़ा.

केंद्रीय कृषि मंत्रालय संयुक्त सचिव प्रिया रंजन के नेतृत्व वाली उच्च स्तरीय टीम ने किसान नेता डल्लेवाल और संयुक्त किसान मोर्चा ( गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधियों से शनिवार को मुलाकात की. उन्हें चंडीगढ़ में दोबारा बातचीत शुरू करने का न्योता दिया.

Advertisement

अनशन नहीं तोड़ेंगे डल्लेवाल

प्रस्तावित बैठक की घोषणा होने के बाद डल्लेवाल मेडिकल सहायता लेने के लिए तैयार हुए. उन्हें इंट्रावेनस ड्रिप दिया जा रहा है. हालांकि फसलों पर एमएसपी की कानूनी गांरटी मिलने तक अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे.

किसानों और केंद्र के बीच करीब एक साल से गतिरोध की स्थिति बनी हुई थी. किसान पंजाब-हरियाणा से लगे शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जमे हुए हैं. शंभू बॉर्डर पर एक साल से किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं. उन्होंने दोबारा दिल्ली कूच करने की कोशिश की थी लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *