सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

“स्टार बल्लेबाज आयरलैंड सीरीज से कर सकता है वापसी”,अधिकारी ने किया खुलासा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

“स्टार बल्लेबाज आयरलैंड सीरीज से कर सकता है वापसी”, BCCI अधिकारी ने किया खुलासा

केएस राहुल (KL Rahul), ऋषभ पंत (Rishabh Pant), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) हैं, जो कि पहली पसंद के खिला़ी हैं. ऐसे में प्रशंसकों की चिंता सहज ही समझी जा सकती है।

भारत में साल के आखिर में होने वाले World Cup 2023 की चर्चा जोर-शोर से हो चली है, लेकिन BCCI के लिए चिंता की बात यह हो चली है कि उसके कुछ स्टार क्रिकेटर चोटिल चल रहे हैं. सूची छोटी नहीं है. यहां केएस राहुल (KL Rahul), ऋषभ पंत (Rishabh Pant), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) हैं, जो कि पहली पसंद के खिला़ी हैं. ऐसे में प्रशंसकों की चिंता सहज ही समझी जा सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि खिलाड़ियों की फिटनेस में अच्छी प्रगति हो रही है. बुमराह के अगले महीने वापसी की संभावना है, तो कुछ ऐसा ही केएल राहुल के बारे में कहा जा सकता है. अब BCCI के अधिकारी ने केएल राहुल की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जो की टीम इंडिया के लिए अच्छी बात है.

अधिकारी ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि राहुल की चोट में तेजी से सुधार हो रहा है और उन्हें अगले महीने तक पूरी तरह फिट हो जाना चाहिे. सर्जरी के बाद वापसी करना हमेशा ही खासा मुश्किल होता है. और वह World Cup 2023 की प्लानिंग का बहुत ही अहम हिस्सा हैं. केएल राहुल इस साल आईपीएल में चोटिल हो गए थे. अधिकारी ने कहा कि अगर वह पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो वह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, लेकिन श्रेयस अय्यर के लिए आसार धुंधले हैं. फिलहाल अय्यर NCA में पुनर्वास कार्यक्रम से गुजर रहे हैं.

Advertisement

श्रेयस भी World Cup 2023 तक होंगे फिट

अधिकारी ने कहा कि अय्यर की प्रगति धीमी है, लेकिन हमें अभी भी उम्मीद है कि श्रेयस भी World Cup 2023 तक फिट हो जाएंगे. लेकिन फिलहाल अय्यर की हालिया वापसी तय नहीं है. पिछले साल अय्यर ने भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. वहीं, ऋषभ पंत को लेकर एकदम साफ है कि वह विश्व कप तक फिट नहीं हो पाएंगे. ऐसे में पंत की चोट संजू सैमसन या इशान किशन में से किसी एक को टीम में जगह दिला सकती है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *