Cleanliness Campaign दिल्ली नगर निगम के कार्यों पर सवाल खड़ा करता हैस्वच्छता अभियान : मोहिनी जीनवाल
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान 2026 का शुभारंभ किया है। यह शहर व्यापी स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा जिसका उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना है। इस विषय पर बात करते हुए आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद मोहिनी जीनवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के द्वारा चलाया जा रहा यह स्वच्छता अभियान सिर्फ एक दिखावा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो दिल्ली नगर निगम यह दावा करती है कि दिल्ली नगर निगम अपने मूलभूत कार्यों को बहुत ही अच्छी तरह से कर रही है, दिल्ली नगर निगम के द्वारा साफ सफाई का काम पूरे जोरों शोरों से चल रहा है और वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम दिल्ली स्वच्छता अभियान चला रहे हैं तो मैं यह सवाल पूछती हूं कि अगर दिल्ली नगर निगम साफ सफाई का काम सही तरह से कर रही है तो यह स्वच्छता अभियान क्यों शुरू किया गया है? इस अभियान के तहत क्या साफ सफाई के कार्य किए जाएंगे? और अगर दिल्ली में स्वच्छता अभियान शुरू करने की जरूरत है तो इसका मतलब यह है कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम यह बात स्वीकार कर रहे हैं कि दिल्ली में गंदगी है, तो फिर अभी तक दिल्ली नगर निगम कर क्या रही है? मोहिनी जीनवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम का यह स्वच्छता अभियान खुद दिल्ली नगर निगम को सवालों के घेरे में खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता अभियान भी दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के अन्य अभियानों की तरह हवा हवाई ही साबित होगा और कुछ समय बाद यह अभियान गायब हो जाएगा।



