Home मैं भी रिपोर्टर Delhi Cleanliness Campaign स्वच्छता किसी एक की नहीं बल्कि सभी कीसामूहिक जिम्मेदारी...

Delhi Cleanliness Campaign स्वच्छता किसी एक की नहीं बल्कि सभी कीसामूहिक जिम्मेदारी है : विनोद जायस

0
3

Delhi Cleanliness Campaign स्वच्छता किसी एक की नहीं बल्कि सभी कीसामूहिक जिम्मेदारी है : विनोद जायस

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 17 अगस्त 2026 को दिल्ली को कूड़े से आज़ादी-स्वच्छता अभियान 2026 की शुरुआत की है। यह विशेष शहर व्यापी अभियान 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा जिसका उद्देश्य राजधानी के हर कोने को साफ व स्वच्छ बनाना है। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा उत्तर पूर्वी जिला के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद जायस ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ना केवल स्वच्छता के बुनियादी ढांचे में सुधार करना है बल्कि स्वच्छता को लोगों के व्यवहार और सोच का हिस्सा बनाना भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक साझा जिम्मेदारी है और इसे किसी एक विभाग या एजेंसी पर नहीं छोड़ा जा सकता। श्री जायस ने कहा कि प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले भारी मात्रा में कचरे और उसके अपर्याप्त प्रसंस्करण के कारण शहर में कचरे के पहाड़ बन गए हैं, इस समस्या के समाधान के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम दृढ़ संकल्पित है जिसके तहत यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम का उद्देश्य केवल समय समय पर स्वच्छता अभियान चलाना नहीं है बल्कि स्वच्छता को नागरिकों के दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। श्री जायस ने बताया कि इस अभियान के तहत सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों, बाजार संघों, निवासी कल्याण संघों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक संगठनों, स्वयंसेवी समूहों और नागरिकों को एक साथ लाया जाएगा ताकि इस अभियान को एक व्यापक जन आंदोलन में बदला जा सके। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अगले 12 महीनों तक वार्ड स्तर पर स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और हर महीने सबसे स्वच्छ वार्ड को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा। श्री जायस ने बताया कि जो वार्ड अगले महीने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा, उसे 2 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त प्रोत्साहन मिल सकता है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार प्रदर्शन आधारित होंगे और मूल्यांकन में एक स्वतंत्र एजेंसी की रिपोर्ट, आधिकारिक प्रस्तुतियाँ और नागरिकों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर विचार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here