सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Master Plan 2047 दिल्ली मास्टर प्लान 2047 में मध्यम और गरीब वर्ग की जनसंख्या के हितों का नजरअंदाज किया गया है : नीलम चौधरी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Master Plan 2047 दिल्ली मास्टर प्लान 2047 में मध्यम और गरीब वर्ग की जनसंख्या के हितों का नजरअंदाज किया गया है : नीलम चौधरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली मास्टर प्लान 2047 को अत्यधिक देरी से मंजूरी देकर सिर्फ बिल्डर लॉबी के पक्ष पर जोर दिया है, जबकि राजधानी पहले से ही कमजोर नागरिक बुनियादी ढांचे पर तनावग्रस्त होकर अधिक दबाव झेल रही है क्योंकि लगातार कम हो रहे हरित क्षेत्र, वायु और जल प्रदूषण, जल आपूर्ति में कमी, और पुरानी सीवर और पानी की पाइपलाइनों पर टिकी व्यवस्था, वाहनों के असहनीय भार के साथ जर्जर सड़कों आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों के विकास को नजरअंदाज करके अधिक भूमि पार्सल कर बिल्डर लाॅबी को उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। यह कहना है समस्त रोहताश नगर आर.डब्लू.ए अध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी नें कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान में जमीनी वास्तविकताओं, कार्यान्वयन में देरी और बुनियादी ढांचे के गंभीर तनाव के संबंध में महत्वपूर्ण खामियां हैं। उन्होंने कहा कि फ्लोर क्षेत्र अनुपात (एफएआर) को बढ़ाने और आसपास की बिजली, पानी और सड़क क्षमताओं को परिपक्व और विकसित किए बिना अतिरिक्त आवासीय मंजिलों की अनुमति देने से भारी यातायात जाम और अत्यधिक बोझ वाली अत्यधिक उपयोगिताओं के कारण अव्यवस्था बढ़ेगी, जिसके बारे में मास्टर प्लान कोई प्रशंसनीय समाधान या विचार नहीं किया गया है। नीलम चौधरी कहती हैं रेखा गुप्ता सरकार ने सत्ता संभालने के तुरंत बाद राजधानी में हजारों जेजे क्लस्टरों को ध्वस्त करने के लिए जल्दबाजी क्यों की थी। क्योंकि 2047 के मास्टर प्लान दिल्ली के इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने की जगह निजी बिल्डरों के लिए अधिक भूमि पार्सल उपलब्ध कराने पर अधिक ध्यान दिया गया है। जिसके लिए दिल्ली सरकार ने कई झुग्गी बस्तियों को ध्वस्त करके लाखों गरीबों को दिल्ली से बाहर निकालकर उस जमीन को खाली करवा लिया है और भूमि का उपयोग शहरी गरीबों के आवासीय और वाणिज्यिक उपयोग के लिए किया जाएगा। मास्टर प्लान में भाजपा के झुग्गी बस्तियों को साफ करने के अभियान का मुख्य उद्देश्य साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि यदि मास्टर प्लान पुनर्विकास के लिए स्वीकृत क्षेत्रों को ऐसी परियोजनाओं को आर्थिक रूप से व्यावहारिक बनाने की अनुमति देता है जिनमें आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए जल निकासी, पानी, बिजली और अन्य महत्वपूर्ण नागरिक स्थितियों में सुधार नही होगा और भूमि मालिकों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, तो इसके भयावह परिणाम सामने आऐंगे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *