सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

दिल्ली हवाई अड्डे पर जल्द ही मिलेगी ये नई सुविधा, घंटों का समय अब नहीं लगेगा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली हवाई अड्डे पर जल्द मिलने जा रही है ये नई सुविधा, घंटों का समय अब नहीं लगेगा

जीएमआर एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने कहा कि दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सभी एंट्री और बोर्डिंग गेट्स पर टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 पर मार्च 2023 के अंत तक डिजीयात्रा को आरंब किया जा रहा है.

जीएमआर एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने कहा

दिल्ली एयरपोर्ट की गतिविधियों को चलाने वाली संस्था जीएमआर एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने कहा कि दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सभी एंट्री और बोर्डिंग गेट्स पर टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 पर मार्च 2023 के अंत तक डिजीयात्रा को आरंब किया जा रहा है. कंपनी का दावा है कि इस सुविधा के आरंभ होने के साथ ही हवाई यात्रियों को बिका किसी रुकावट या असुविधा का अनुभव होगा.

Advertisement

कंपनी ने बताया है कि डिजीयात्रा एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए भारत के हवाई यात्री फेसियल रिकॉग्निशन तकनीक के चलते काफी सुविधा पाएंगे. इसके कारण यात्रियों को तेजी से आने जाने की सुविधा मिलेगी. बोर्डिंग गेट, सुरक्षा जांच आदि पर आसानी होगी और यह बिना किसी के छुए हुए.

साथ ही कंपनी ने यह भी दावा किया कि डिजीयात्रा के 1 दिसंबर 2022 को आरंभ होने के साथ ही इसके प्रयोग में तेजी आ रही है. आज की तारीख में टर्मिनल 3 पर प्रतिदिन 2500 यात्री इस सुविधा का आनंद ले रहे हैं. इस नई तकनीक के लगाए जाने के बाद से टर्मिनल 3 और टर्मिनल 2 पर करीब 40 फीसदी यात्री इसका प्रयोग करेंगे. कंपनी बता रही है कि इससे सभी लोगों का करीब 15-25 मिनट का समय बचेगा.

इसके प्रयोग के लिए यात्रियों को करना ये होगा कि एयरपोर्ट पर आने से पहले डिजीयात्रा ऐप पर अपने चेहरे को रजिस्टर करना होगा और आधार के जरिए इसे वैलिडेट करना होगा. साथ ही ट्रैवेल बारकोड को अपलोड करना होगा और फिर उसे फिर एयरपोर्ट पर शेयर करना होगा. इससे लोगों को सुरक्षा जांच के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *