सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

पुलिया के पुनर्निर्माण का उद्घाटन किया जुबेर अहमद और हज्जन शकीला नें

2 मिनट पढ़ें
हज्जन शकीला

पुलिया के पुनर्निर्माण का उद्घाटन किया जुबेर अहमद और हज्जन शकीला नें

Advertisement

पुलिया के पुनर्निर्माण का उद्घाटन किया जुबेर अहमद और हज्जन शकीला नें

* हाजी मुहम्मद अफज़ाल, नासिर जावेद भी रहे मौजूद

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सीलमपुर वार्ड के अंतर्गत आने वाली सीलमपुर और जाफराबाद को जोड़ने वाली पुलिया जो जर्जर हालत में थी पुलिया के पुनर्निर्माण का उद्घाटन विधायक चौधरी जुबैर अहमद, निगम पार्षद हज्जन शकीला अफज़ाल, हाजी मुहम्मद अफज़ाल, समाजसेवी सैयद नासिर जावेद ने स्थानीय लोगों के साथ फीता काटकर किया, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है।यह पुलिया पिछले एक साल से जर्जर हालत में थी और स्थानीय लोग इसके पुनर्निर्माण के लिए निगम पार्षद हज्जन शकीला से शिकायत कर रहे थे।

Advertisement

उनकी शिकायत के समाधान के लिए निगम पार्षद ने संघर्ष किया और नगर निगम से 13 लाख रुपय स्वीकृत हुए, जिसके आधार पर उद्घाटन हुआ।इस अवसर पर निगम पार्षद हज्जन शकीला अफ़ज़ाल ने कहा कि सीलमपुर और जाफराबाद के लोगों को जर्जर पुलया के कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था और पुलया के पुनर्निर्माण से उनकी समस्याएं बहुत जल्द समाप्त हो जाएंगी.विधायक चौधरी जुबैर अहमद ने कहा कि अगर जनप्रतिनिधियों के बीच अच्छा समन्वय हो तो समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाता है और इसीलिए सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का एक-दूसरे के सहयोग से बहुत जल्दी समाधान हो रहा है।

हाजी मुहम्मद अफ़ज़ाल ने कहा कि सीलमपुर विधायक और निगम पार्षद के बीच बहुत अच्छा समन्वय है, जिसमें मूलभूत विकास कार्यों के कारण सीलमपुर क्षेत्र के लोग जनप्रतिनिधियों के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। सैयद जावेद नासिर जावेद ने भी अपने भाषण में जनप्रतिनिधियों के बीच अच्छे समन्वय पर अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर हाजी शरीफ कुरैशी, जफर नकवी, फिरोज खान, याकूब मलिक, जर्रार अहमद, मुहम्मद रशीद, अख्तर खान, शहाबुद्दीन, अनीस अहमद, शमशेर खान, हामिद शेख, इमरान मलिक एवं नगर निगम का स्टाफ भी मौजूद था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *