Home मैं भी रिपोर्टर नवरात्र में मीट की दुकानें बंद कराने के निर्देश दिए जोन चेयरमैन...

नवरात्र में मीट की दुकानें बंद कराने के निर्देश दिए जोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा नें

0
62
रामकिशोर शर्मा
नवरात्र में मीट की दुकानें बंद कराने के निर्देश दिए जोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा नें

नवरात्र में मीट की दुकानें बंद कराने के निर्देश दिए जोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम शाहदरा साउथ जोन कमेटी के चेयरमैन रामकिशोर शर्मा नें जॉन अध्यक्ष होने के नाते क्षेत्रीय उपायुक्त को निर्देश दिए हैं कि आप मीट और अंडे की दुकान बंद करवा के आदेश पास करें |

रामकिशोर शर्मा कहते हैं उन्होंने दो दिन पूर्व उपायुक्त महोदय को एक पत्र दिया था और कहा था कि 22 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक नवरात्रि में पूरे जोन में कच्चे मीट , पक्के मीट तथा अंडे की दुकानों को बंद करने के आदेश दिए हैं और हम सभी मीट विक्रेताओं तथा अंडा विक्रेताओं से हम कल शाम को शकरपुर बाजार में भी अपील करेंगे कि नवरात्रों के मौके पर कोई भी मिट विक्रेता दुकान न खोले क्योंकि नवरात्रि हमारे लिए पवित्र हैं हम लोग 9 दिन के व्रत रखते हैं और इस समय हम कन्याओं को भोजन कराते हैं मां के रूप में इसलिए मैंने जॉन अध्यक्ष होने के नाते उपायुक्त महोदय को यह निर्देश दिए हैं कि आप मीट और अंडे की दुकान बंद करवा के आदेश पास करें | रामकिशोर शर्मा नें बताया उन्होंने अपनी टीम के साथ शकरपुर मार्किट में दुकानदारों से इस बाबत अपील भी की |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here