सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कंधार विमान अपहरण कांड में शामिल जहूर मिस्त्री की कराची में हत्या

2 मिनट पढ़ें
कंधार विमान अपहरण कांड में शामिल जहूर मिस्त्री की कराची में हत्या

कंधार विमान अपहरण कांड में शामिल जहूर मिस्त्री की कराची में हत्या

Advertisement

कंधार विमान अपहरण कांड में शामिल जहूर मिस्त्री की कराची में हत्या

1999 में IC-814 को हाईजैक करने में शामिल जहूर मिस्त्री उर्फ ​​जाहिद अखुंद की एक मार्च को पाकिस्तान के कराची में हत्या हो गई है। जहूर मिस्त्री उर्फ जाहिद अखुंद दिसंबर 1999 में कंधार विमान अपहरण के पांच अपहरणकर्ताओं में से एक था। पाकिस्तानी मीडिया ने ये जानकारी दी है। सूत्रों के हवाले से बताया है कि मिस्त्री कई सालों से फर्जी पहचान के तहत कराची में रह रहा था। वह कराची के अख्तर कॉलोनी में फर्नीचर का काम कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई आतंकियों ने उसकी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया है।

Advertisement

विमान IC-814 को कब्जे में ले लिया था

आपको बता दे की इंडियन एयरलाइंस के विमान IC-814 को 24 दिसंबर 1999 को नेपाल की राजधानी काठमांडू से अपहरणकर्ताओं द्वारा कब्जे में ले लिया गया था। इस विमान को काठमांडू से दिल्ली जाना था लेकिन अपहरणकर्ता इसे अफगानिस्तान के कंधार ले गए। उस वक्त अफगानिस्तान में तालिबान का राज था। एक हफ्ते से अधिक चले इस बंधक संकट में भारत को मसूद अजहर, अहमद ओमर सईद शेख और मुश्ताक अहमद जरगर जैसे आतंकियों को रिहा करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इस पूरे हादसे में एक यात्री की मौत हो गई थी और सभी 170 लोग सुरक्षित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *