सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Delhi Crime: गाजीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, NH-24 पर हंगामा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: गाजीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, NH-24 पर हंगामा

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में देर रात बदमाशों ने फूल मंडी के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गाजीपुर गांव निवासी रोहित के रूप में हुई है, जो कूड़ा घर में सुपरवाइजर था। गोली लगने के बाद उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद NH-24 पर हंगामा
हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई और गुस्साए लोगों ने NH-24 पर प्रदर्शन किया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने परिवार को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ और यातायात बहाल किया गया।

Advertisement

हत्या में पांच लोग शामिल, दो गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि वारदात के समय रोहित अपने दोस्त आकाश के साथ था। जांच में सामने आया कि इस हत्या में पांच लोग शामिल थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों नसीम और तारिक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि यामीन, कपिल और एक अन्य आरोपी फरार हैं।

पुलिस जांच जारी
घटना के वक्त रोहित नाइट ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी कार सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *