सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

सहरसा में युवक की मौत, छठ पूजा पर अर्घ्य देने के बाद गया था नहाने, पानी में डूबा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सहरसा में युवक की मौत, छठ पूजा पर अर्घ्य देने के बाद गया था नहाने, पानी में डूबा

सहरसा में युवक की मृत्यु, छठ पूजा पर अर्घ्य देने के बाद गया था स्नान करने ,  पानी में डूबा

मृतक मनीष कुमार औकाही पंचायत के दोरमा साहू टोला वार्ड नं 5 का रहने वाला था. घटना को लेकर जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया गया है.

सत्तर कटैया प्रखंड की औकाही पंचायत के दोरमा साहू टोला वार्ड नंबर 15 में छठ घाट पर पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. सोमवार (20 नवंबर) की सुबह यह घटना हुई है. मृतक की पहचान 22 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में की गई है. मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पदाधिकारी मौके पर पहुंचे.

पांच युवकों ने मिलकर पोखर से खोजा मनीष का शव

मृतक मनीष कुमार औकाही पंचायत के दोरमा साहू टोला वार्ड नं 5 का रहने वाला था. वह घर के पास ही पोखर पर अपने परिवार के साथ छठ घाट पर आया था. अर्घ्य देने के बाद स्नान करने पोखर में गया था. काफी देर होने के बाद जब पानी से बाहर नहीं आया तो लोगों को शक हुआ. इसके बाद पांच युवक पोखर में घुसकर खोजने लगे जिसके बाद मनीष का शव मिला.

Advertisement

जिला प्रशासन पर लगाया गया लापरवाही का आरोप

स्थानीय जनप्रतिनिधि अरुण यादव ने बताया कि युवक छठ पर्व मनाने के क्रम में पोखर में स्नान करने गया था. उसी क्रम में पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना को लेकर जिला प्रशासन पर जमकर बरसे. लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से किसी भी छठ घाट पर कोई भी विधि व्यवस्था नाम की चीज नहीं थी.

परिजनों को प्रावधान के अनुसार दिया जाएगा मुआवजा

वहीं, राजस्व पदाधिकारी नवीन कुमार ने इस घटना को लेकर कहा कि जांच की जा रही है. सुबह के समय में यह अप्रिय घटना घटी है. इस संबंध में जो भी होगा आगे की कार्रवाई की जाएगी. युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. इसके बाद मुआवजा का जो प्रावधान होगा उसके अनुसार दिलाया जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *