सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

शाहदरा जिले के 18 मंडलों में बड़े उल्लास के साथ मनाया गया योग दिवस : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
दीपक गाबा

शाहदरा जिले के 18 मंडलों में बड़े उल्लास के साथ मनाया गया योग दिवस : दीपक गाबा

Advertisement

शाहदरा जिले के 18 मंडलों में बड़े उल्लास के साथ मनाया गया योग दिवस : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला की ओर से 18 मंडलों में योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया जिनमें बड़ी संख्या में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं नें भाग लिया | उक्त जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा नें दी | इस मौके पर दीपक गाबा नें कहा 21 जून को मनाया जाने वाला अंतराष्ट्रीय योग दिवस न केवल एक दिन का उत्सव है, बल्कि यह उस शाश्वत परंपरा का गौरवगान है जो भारत की धरती से उत्पन्न होकर आज सम्पूर्ण विश्व को आरोग्य और शांति का मार्ग दिखा रही है। योग मात्र कसरत नहीं है, यह शरीर, मन और आत्मा की समरसता का विज्ञान है।आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी, तनाव भरा कार्यसंस्कृति और अव्यवस्थित जीवनशैली के बीच योग एक संजीवनी की तरह कार्य करता है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर लचीला और मजबूत बनता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी आश्चर्यजनक सुधार आता है। डिप्रेशन, एंग्जाइटी और अनिद्रा जैसी समस्याओं में योग आज
चिकित्सा का सहायक उपाय बन चुका है।

Advertisement

पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र आहूजा ने कहा आज जरूरत है कि हम सिर्फ योग दिवस पर नहीं, बल्कि प्रतिदिन योग को अपने जीवन में उतारें। क्योंकि जब तन स्वस्थ होगा, मन शांत होगा, तब ही समाज और राष्ट्र भी समृद्ध होंगे।योग करें, निरोग रहें, यही भारत का संदेश है, यही मोदी युग का संकल्प है। भाजपा शाहदरा ज़िला में 18 मंडलों में विभिन्न जगहों पर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया गया। जिसमें भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक मदनलाल गाबा,केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के भाई संदीप मल्होत्रा ज़िला प्रभारी डॉ अनिल गुप्ता, सह प्रभारी कृष्ण शर्मा, विधायक य अभय शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, संजय गोयल, डॉ. अनिल गोयल,पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र आहूजा, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, सुशील तिवारी,योग दिवस ज़िला संयोजक गुंजन गुप्ता, सह संयोजक:- राकेश गहलोत व चमन भारद्वाज, महेंद्र जैन सहित हज़ारों की संख्या में स्थानीय लोगों और सभी पार्षद व मण्डल अध्यक्ष अपने अपने वार्ड में शामिल हुए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *