सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहेना कुमारी, डांस करते हुए दी गुड न्यूज, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहेना कुमारी, डांस करते हुए दी गुड न्यूज, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

मोहेना कुमारी दूसरी बार मां बनने वाली हैं. उन्होंने सेकंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक की बहन कीर्ति का रोल निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस मोहेना कुमारी इन दिनों हैप्पी स्पेस में हैं. वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है. मोहेना को फैंस और स्टार्स बधाई दे रहे हैं.

डांस करते हुए शेयर किया वीडियो

मोहेना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वो डांस करती दिख रही हैं. मोहेना को डांस करना बहुत पसंद हैं और प्रेग्नेंसी में भी वो डांस-म्यूजिक से जुड़ी हुई हैं. वीडियो में वो फिल्म जब वी मेट के सॉन्ग आओगे जब तुम ओ साजना पर डांस करती दिख रही हैं. उन्होंने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है. डांस के दौरान वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती भी दिखीं.

Advertisement

इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मेरी लास्ट प्रेग्नेंसी में जब मैं बेटे अयांश के इस दुनिया में आने का इंतजार कर रही थी, तो इस गाने को बहुत सुनती थी. इस उम्मीद के साथ कि ये उतना ही अच्छा होगा जितना कि गाने में वादा किया गया है. अपने पहले बच्चे के जन्म के एक्सपीरियंस के बाद ये शब्द मुझे और ज्यादा समझ में आने लगे. अयांश ने हमारे जीवन में आकर इसे सुंदर और समृद्ध बनाया. अब मैं इन शब्दों को फिर से जीवंत बनाना चाहती हूं, क्योंकि मैं दोबारा बेबी का इंतजार कर रही हूं.

मोहेना की पोस्ट के बाद से फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. बता दें कि मोहेना ने 2019 में सुयश महाराज के साथ शादी की थी. उन्होंने 2022 में पहले बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने अयांश रखा. मोहेना रीवा की राजकुमारी हैं और उनकी शादी उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बेटे के साथ हुई है.

इन शोज में दिखीं मोहेना

वर्क फ्रंट पर मोहेना को पहले डांस इंडिया डांस पर देखा गया था, जहां उन्होंने अपने डांस से खूब इंप्रेस किया. उन्होंने झलक दिखला जा में कोरियोग्राफर के तौर पर भी हिस्सा लिया था. वो सिद्धार्थ शुक्ला की कोरियोग्राफर थीं. उन्होंने दिल दोस्ती डांस, ये है आशिकी जैसे शोज भी किए. ये रिश्ता क्या कहलाता है से उन्हें फेम मिला. फिर मोहेना ने शादी के बाद इंडस्ट्री छोड़ दी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *