सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Yamuna River: यमुना नदी की स्वच्छता पर जनता को भ्रमित कर रही है दिल्ली सरकार : हाजी जरीफ

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Yamuna River: यमुना नदी की स्वच्छता पर जनता को भ्रमित कर रही है दिल्ली सरकार : हाजी जरीफ

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार यमुना नदी के तटों को स्वच्छ बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से 14 जून को यमुना तट स्वच्छता अभियान 2026 का आयोजन करेगी। इस महाअभियान में मुख्यमंत्री स्वयं शामिल होंगी और नागरिकों के साथ मिलकर स्वच्छ एवं स्वस्थ यमुना के संकल्प को मजबूत करेंगी। इसी विषय पर बात करते हुए निगम पार्षद व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस महासचिव हाजी जरीफ ने कहा कि दिल्ली सरकार बार बार यमुना नदी की साफ सफाई व स्वच्छता पर दिल्ली की जनता को भ्रमित कर रही है, धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हर महीने दो महीने में यमुना नदी की साफ सफाई के नाम पर एक नई योजना बनाती है ताकि वह दिल्ली की जनता को यह झूठा विश्वास दिला सके कि दिल्ली सरकार यमुना नदी की साफ सफाई को लेकर बहुत सजग है लेकिन वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं है। श्री जरीफ ने कहा कि सच्चाई यह है कि यमुना नदी का पानी दिन प्रतिदिन अधिक दूषित और गंदा हो रहा है और दिल्ली सरकार यमुना नदी की साफ सफाई के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बार बार यमुना नदी की साफ सफाई के मुद्दे को इसलिए उठाती है क्योंकि दिल्ली सरकार यह बात जानती है कि इस विषय से लोग भावनात्मक रूप से जुड़े हुए है। श्री जरीफ ने कहा कि मैं आपको यह बात दावे से कह सकता हूं कि आगे भी दिल्ली सरकार यमुना नदी की साफ सफाई के ऊपर कोई ना कोई योजना जरूर बनाएगी क्योंकि यमुना नदी का विषय दिल्ली सरकार के लिए चुनाव का मुद्दा है और वह इसको सुलझाना नहीं बल्कि उलझाए रखना चाहती है ताकि भाजपा और दिल्ली सरकार यमुना नदी की साफ सफाई के मुद्दे पर अपनी चुनावी रोटियां सेक सके।

Advertisement

हाजी जरीफ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *